उड़द दाल की कचौड़ी (urad dal ki kachodi recipe in Hindi)

#jan1
वैसे तो कचौड़ी कई तरह से बनाई जाती है पर आज मैंने हेल्थ को धयान में रखते हुए गेहूं के आटे से कचौड़ी बनाई है यकीन मने दोस्तो इसे खाने के बाद कोई भी नही कह सकता कि ये मैदे से नही बनी है ये बहुत ही कुरकुरी और टेस्टी लगी मेरे घर के सभी लोगो को आप भी एकबार बनाकर जरूर ट्राय करे तो आइए देखें इसे कैसे बनाये

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले उड़द दाल को 2 घंटे भीगा कर रखे और थोड़ा दरदरा पीस ले और धनिया जीरा सौंफ को भी 2 मिनट भून लें और बारीक पीस ले
- 2
अब कढ़ाई या पैन में तेल गरम करे और उसमे अदरक को बारीक कूट कर डाले हल्का भुनने के बाद बेसन डालकर भुने फिर पिसा हुआ सूखा मसाला डाले फिर पिसी हुई दाल डालकर भुने
- 3
फिर नमक लालमिर्च अमचूर पाउडर और हरा धनिया डालकर अछे से मिलकर 1 मिनट भुने फिर गैस बाद कर के ठंडा होने दे तब तक हम आटा लगा लेते है
- 4
आटे के लिए आटे में अजवाइन नमक और 2 छोटी चम्मच तेल डालकर करीब 3 से 4 मिनट तक दोनों हथेलियों से अछे से मले फिर पानी डालकर आटा लगा ले आटा न तो नरम और न ही सख्त लगाए और 15 मिनट ढंक कर रख दे और फिर छोटी छोटी लोई बना ले
- 5
अब छोटी छोटी पूरी बेले फिर उसमे उड़द दाल वाला मसाला थोड़ा सा भरे फिर बन्द करके हल्के हाँथो से कचौड़ी को बढ़ा ले सभी कचौड़ी ऐसे ही बना ले
- 6
अब कढ़ाई में तेल गरम होने रखे और हल्का गरम होने पर कचौड़ी डाले और जब कचौड़ी फूल जाए तब अलट पलट कर सुनहरा होने तक तल लें
- 7
अब आपका गरमा गरम कचौड़ी बनकर तैयार है सब्जी चटनी जिस मर्जी से खाओ और खिलाओ
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (11)