मिनी अनियन उत्तपम (mini onion uttapam recipe in Hindi)

मिनी अनियन उत्तपम (mini onion uttapam recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
उड़द दाल और चावल को अलग अलग बाउल में अच्छी तरह धो कर पानी डाल कर 8घंटे के लिए भिगो कर रखे ताकि फूल जाए।
- 2
अब फूल जाने पर पानी निकल कर मिक्सी में बारीक पीस ले।साथ ही मेथी पाउडर भी डाल कर मिक्स करे।अब इस मिश्रण को ढक कर खमीर उठने तक रखे।
- 3
6 से 7 घंटे में खमीर उठ जाएगा।अब इसमें जरूरत के अनुसार पानी और नमक मिलाएं।
- 4
प्याज, हरी मिर्च,हरा धनिया बारीक काट ले।और स्वादानुसार नमक मिक्स करे।
- 5
पैन को गरम कर ग्रीस करे और उत्तपम का बैटर डाले।अब उपर से प्याज़ मिर्च धनिया डाले।
- 6
एक साइड सिक जाने पर 1चम्मच तेल डाल कर पलट कर सेके।दोनो साइड अच्छी तरह सिक जाने पर प्लेट में निकाल ले।
- 7
गरमागरम मिनी ऑनियन उत्तपम तैयार है। टमाटर सॉस या चटनी के साथ सर्व करे।
- 8
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
nimisha nema को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (5)