ईदडा (Idada /white dhokla recipe in Hindi)

#stf
#cookpadindia
ईदडा, एक बहुत ही प्रचलित गुजराती व्यंजन है जो एक तरह के ढोकले ही है और ढोकला के जैसे भाप में ही पकते है। चावल और उड़द दाल को भिगोकर, पीसकर ईदडा बनाया जाता है।
आम के मौसम में आमरस और ईदडा बहुत खाया जाता है और बड़ा स्वादिष्ट लगता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
दाल और चावल को धोकर अलग अलग 7-8घंटे तक भिगो ले। दाल में मेथी दाना भी डाल दे।
- 2
7-8 घण्टे के बाद दाल और चावल को अलग अलग अच्छे से पीस ले। फिर मिलाकर, ढंककर,7-8घंटे के लिए,फरमेंट होने के लिए रख दे।
- 3
7-8 घंटे के बाद, इसमे नमक और मिर्ची की पेस्ट डालकर मिला ले।
- 4
स्टीमर में पानी डालकर गरम रख दे। थाली लो तेल से चिकना कर ले,और बेटर में तेल, कूकिंग सोडा डालकर एकदम अच्छे से मिला ले।
- 5
तुरन्त बेटर को थाली में डालकर, स्टीमर में रखे और मरी पाउडर छिड़के। स्टीमर को ढंककर पकने दे। करीबन 15 मिनिट में पक जाएंगे।
- 6
ईदडा पके तब तक, तड़के के घटक से तड़का तैयार कर लीजिए। और ईदडा बन जाने पर तड़का उस पर डालें और ईदडा को काट ले।
- 7
गरम गरम ईदडा को ठंडे ठंडे आमरस और हरी चटनी के साथ परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (8)