मोहब्बत का शरबत (mohabbat ka sharbat recipe in Hindi)

#vd2022
आज मैंने वेलेन्टाइन डे की पूर्व संध्या पर दिल्ली का प्रसिद्ध मोहब्बत का शरबत बनाया है जो बहुत कम सामग्री से झटपट बन जाता है।यह स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है क्योंकि इसमें दूध और तरबूज के पोषक तत्व होते हैं।तो चलिए देखते हैं कि मैंने इसे कैसे बनाया है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सभी सामग्री को इकट्ठा करें। एक बड़े बाउल में दूध, शक्कर और रूहफ्ज़ा डाल कर अच्छे से मिला लें।अब तरबूज़ के ताजे जूस को भी निकाल कर इसमें डाल लें।
- 2
अच्छे से मिला लें और तरबूज़ के टुकड़ों को फ्रिज से निकाल कर दूध के मिक्स में डाल लें।
- 3
सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं। आवश्यकता हो तो बर्फ के टुकड़े भी मिला लें। सर्विंग गिलास में भरें।ऊपर से कुछ तरबूज़ के टुकड़ों से सजा लें।
- 4
मोहब्बत का शरबत तैयार है।ठंडे ठंडे मोहब्बत के शरबत को गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर सर्व करें।
- 5
नोट :- गुलाब की पत्तियाँ ऑप्शनल हैं चाहे तो ना डालें।
शरबत बनाने से पहले आप तरबूज़ को पहले फ्रिज में रख ले। जिससे आपका तरबूज़ भी ठंडा हो जाए।
रूह अफज़ा अपने हिसाब से कम या ज़्यादा डालें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- बचे हुए चावल से बने कटलेट (bache huye chawal se bane cutlet recipe in Hindi)
- आलू की कचौड़ी (aloo ki sabzi recipe in Hindi)
- स्ट्रॉबेरी स्मूदी (strawberry smoothie recipe in Hindi)
- स्टफ्ड रोज़ हार्ट डेसर्ट (Stuffed Rose heart dessert recipe in Hindi)
- पालक का लच्छा पराठा (palak ka lachha paratha recipe in Hindi)

कमैंट्स (5)