ओट्स मखाना लड्डू (Oats Makhana laddoo recipe in hindi)

#fm3
ओट्स मखाना लड्डू बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं और अगर इन्हें एनर्जी बॉल्स कहा जाएं तो अतिश्योक्ति नहीं होंगी. इन्हें खाने से दिन भर की ऊर्जा मिल जाती हैं.यह फाइबर का काफी अच्छा सॉस है साथ ही साथ इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन और हेल्दी फैट पाया जाता है. इसमें सभी जरूर न्यूट्रिएंट्स, विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं.

कुकिंग निर्देश
- 1
ओट्स मखाना लड्डू बनाने की सभी मुख्य सामग्री निकाल लीजिए.
- 2
कढ़ाई में 1/2 चम्मच घी डालकर बादाम को रोस्ट कर प्लेट में निकाल लीजिए.
- 3
उसी घी में काजू को भी रोस्ट कर प्लेट में निकाल लीजिए.
- 4
अब थोड़ा और घी ऐड कर बारी - बारी से मखाना, किशमिश और नारियल का बूरा (नारियल सिर्फ 1 मिनट) भी रोस्ट कर लीजिये.
- 5
सभी को प्लेट में निकाल लीजिए.
- 6
अब उसी कढ़ाई में लो टू मीडियम आँच पर ओट्स को 2 से 3 मिनट तक हल्का कलर चेंज होने तक रोस्ट कर लीजिए. रोस्ट किये हुए सभी ड्राई फ्रूट्स ठन्डे हो चुके हैं. ड्राई फ्रूट्स को मिक्सर में ग्राइंड कर लेंगे.
- 7
ओट्स के ठंडा होने पर उसे भी पीस लीजिए और पीसे हुए ड्राई फ्रूट्स में मिला दीजिये.
- 8
कढ़ाई को गर्म कर 1/2 घी में किसे हुए गुड़ को पिघला कर मिश्रण में मिला लीजिए. अब हरी इलायची पाउडर और जरूरत के अनुसार घी को भी मिला लीजिए फिर चमचे से सबको अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
- 9
हल्का गुनगुना रहने पर ही अपनी पसंद के अनुसार छोटे या बड़े लड्डू बना लीजिए.
- 10
हमारे स्वादिष्ट और पौष्टिक लड्डू तैयार हैं. आप इन्हें 15 दिन तक स्टोर कर रख सकते हैं.
- 11
जब जी चाहे इन्हें खाएं और दूसरों को भी खिलाये.
नोट -
*आप गुड़ को बिना पिघलाएं हुए भी गुड़ के चूरे से लड्डू बना सकते हैं.
*अपने पसंद के दूसरे मेवे भी डाल सकते हैं.
* सामग्री को पसंद के अनुसार घटा बढ़ा भी सकते हैं.
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Sudha Agrawal को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (85)
Delicious
Fabulous