सूजी मावा मिक्स गुजिया

#CA26
#week31
#मिस्ट्री बास्केट
#suji
🥮 सूजी-मावा मिक्स गुजिया – हर बाइट में मिठास और परंपरा ❤️
त्योहारों की रौनक और घर की रसोई से आती मिठाइयों की खुशबू ही कुछ खास होती है! 😍 आज बनाई है पारंपरिक सूजी-मावा मिक्स गुजिया, जिसमें सूजी की खुशबू, मावा की मलाईदार मिठास, इलायची की महक और मेवों का स्वाद इसे बेहद खास बनाता है।
मैदे की कुरकुरी बाहरी परत और अंदर भरी स्वादिष्ट मीठी स्टफिंग हर निवाले को यादगार बना देती है। घर पर अपने हाथों से बनी मिठाइयों की बात ही अलग है, क्योंकि इनमें स्वाद के साथ अपनों के लिए ढेर सारा प्यार भी मिला होता है। ❤️
मेरी रसोई की यह खास मिठाई भारतीय पारंपरिक स्वाद और घरेलू पाककला का खूबसूरत संगम है। 🥰

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गुजिया बनाने की सभी सामग्री को किचन काउंटर पर निकाल लें फिर गैस ऑन कर कड़ाही में घी गरम करके सूजी को सुनहरा होने तक भूनें
- 2
अब काजू और बादाम को तलकर निकाल लें फिर मैदा में मोयन डालकर अच्छी तरह से मिलाकर आवश्यकता अनुसार पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें और गीले कपड़े से ढककर रखें। मावा को अच्छी तरह से भूनकर ठंडा होने पर सूजी, चीनी का पाउडर, नारियल पाउडर, तलें हुए काजू बादाम और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं और भरावन तैयार करें
- 3
अब मैदा से छोटे छोटे लोई बनाकर चित्र अनुसार गुजिया बनाने के सांचे पर रखकर भरावन भरकर सील कर सभी गुजिया बना लें
- 4
अब गैस ऑन कर कड़ाही में घी डालकर हल्का सा गर्म होने पर गुजिया डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल कर निकाल लें
- 5
सभी गुजिया को इसी तरह से तलकर निकाल लें फिर ठंडा होने पर कंटीनर में भरकर रखें और आवश्यकता अनुसार सर्व करें।
- 6
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
~Sushma Mishra Home Chef को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)