लेफ्टओवर रोटी की चाट(leftover roti ki chaat recipe in hindi)

Neha Prajapati @akanksha654321
लेफ्टओवर रोटी की चाट(leftover roti ki chaat recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चाट बनाने के लिए पहले.. बारीक प्याज़ टमाटर, धनिया, मिर्च, काटकर रख लें..
- 2
अब उबले हुये आलू छीले और पीस काट लें। एक कढ़ाई में तेल गर्म करें जीरा डाले और काटे हुये आलू डाले और फ्राई करें। आलू में लाल मिर्च, नमक, चाट मसाला डाल लें और सुनेहरा होने तक भूने।
- 3
अब एक कढ़ाई. में तेल गर्म होने रखें और रोटी के चारो और टूथपिक लगा कर पिन कर लें और रोटी को गोल्डन होने तक फ्राई करें।
- 4
अब रोटी की कटोरी को निकाले और उसकी टूथपिक हटा दे।
- 5
अब इसमें फ्राई किये हुये आलू मीठी, खट्टी चटनी, दही, भुना धनिया जीरा डाले और ऊपर से काटा हुआ प्याज़, टमाटर, पनीर, हरी धनिया और नमकीन से सजा लें।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Neha Prajapati को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16612139


















कमैंट्स (4)