स्वांजना के फूल की सब्जी(Savanjna ke phool ki sabzi recipe in hindi)

स्वांजना के फूल की सब्जी(Savanjna ke phool ki sabzi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले फूल उबाल लें।पानी इतना डालें कि फूल डूब जाएं।साथ में 1 चम्मच नमक डाल दें ताकि कड़वापन कम हो जाए।
- 2
उबलने पर गैस बंद कर दें।छननी में डालकर धो ले और हाथों से अच्छी तरह दबाकर निचोड़ लें।
- 3
कढ़ाई में तेल डालें।जीरा डालें।फिर कटे प्याज़ डालकर गोल्डन होने तक भूनें।अब लहसुन, अदरक, हरी मिर्च डालकर भूनें।अब ग्राइंड हुए टमाटर डालकर पकाएं।
- 4
तेल छोड़ने पर नमक, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, गर्म मसाला डालें।अब स्वांजना के फूल डालकर 8-10 मिनट लगातार चलाते हुए भूनें। भूनने से फ्लेवर अच्छा आता है।फिर दही डालकर बर्तन के नीचे लगने तक भूनें।फिर 1 कप पानी डालकर ढककर पका लें। ये सब्जी सेमीड्राई होती है।
- 5
स्वांजना के फूल की स्वादिष्ट सब्जी तैयार है।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Mamta Malhotra को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स (12)