अरहर की दाल
#May#W1
दाल बहार चैलेंज
कुकिंग निर्देश
- 1
अरहर की दाल को साफ़ करके २ घंटे के लिए भिगोएं,अब अच्छी तरह साफ़ पानी होने के बाद उसे कुकर में नमक-हल्दी -पानी मिलाकर,कुकर का ढक्कन लगाकर २-३ सीटी आने तक पकाएं.
- 2
कुकर की भाप निकल जाने पर ढक्कन खोलकर देखें,दाल पक कर तैयार हो जाती है,अगर दाल पकने में कुछ कमी लगे,तब २ सीटी और दें.अब कड़ाही में देसी घी डालकर आंच पर रखें,गरम होने पर जीरा चटकाएं कटा प्याज-टमाटर डालकर भूनें,जब चिकनाई छोड़े,तब्लाल मिर्च पीसी डालकर पकी दाल उसमें मिलाएं,कलूछी से सभी को मिलाकर एकसार करें.जब सर्व करनी हो,बाउल में निकालें औररोटी-चावल-सब्जी के साथ लंच या रात के खाने में पेश करें.
- 3
दाल भारतीय खाने में अहम् भूमिका निभाती है.दालों में आपको प्रोटीन,प्रचुर मात्रा में मिल जाता है.अरहर दाल उत्तर भारत में प्रमुखता से खाई जाती है.अरहर दाल को तुअर दाल भी कहा जाता है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स