बिना मावा के सूखे नारियल का मलाईदार लड्डू (Creamy Dry Coconut Laddu without mawa)

#ga24
#Sukha_Nariyal
#France
यह लड्डू खाने में बहुत स्वादिष्ट और मलाईदार होता है और इतना सॉफ्ट कि मुँह में घुल जाएं.आप इस लड्डू को किसी भी तीज त्योहार पर बना सकते हैं. इस लड्डू का सेवन आप व्रत में भी कर सकते हैं और यह बहुत आसानी से बेसिक सामग्री के प्रयोग से घर पर बन जाता है. मैंने इसमें थोड़ा मिल्क पाउडर भी डाला है पर आप बगैर मिल्क पाउडर के भी बना सकते हैं .
सूखा नारियल में विटामिन C, फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए आवश्यक होते हैं.सूखा नारियल में प्राकृतिक तौर पर मौजूद शर्करा से जो ऊर्जा मिलती है वह हमारे शरीर को लंबे समय तक ताजगी और शक्ति प्रदान करता है !

कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम सूखे नारियल को धोकर पोछ लेंगे फिर कद्दूकस कर लेंगे. यहां मैने सूखे नारियल छिलके सहित कद्दूकस किया है आप चाहे तो छिलका पीलर से खुरच कर निकल सकते हैं पर टेस्ट में कोई अंतर नहीं आता हैं. (अच्छे टेस्ट के लिए लड्डू सूखे नारियल को कद्दूकस करके ही बनाएं, मार्केट वाले डेसिकेटेड कोकोनट से नहीं)
- 2
लड्डू में डालने के लिए अपने हिसाब से ड्राई फ्रूट्स निकाल लें और उसकी मात्रा अपने हिसाब से एडजस्ट करें.मखाने को ग्राइंडर में डालकर ग्राइंड कर लेंगे.
- 3
अब पैन गर्म कर पंपकिन सीड और सनफ्लावर सीड को ड्राई रोस्ट करेंगे साथ में पोस्ता दाना भी डालेंगे और कलर चेंज होने तक रोस्ट कर लेंगे.
- 4
अब पैन में घी डालकर गर्म करें फिर धीमी आंच पर बादाम और काजू को रोस्ट कर ले फिर 1 प्लेट में निकाल लें अब कद्दूकस किए हुए सूखे नारियल को पैन में डालकर धीमी आंच पर 2 मिनट तक रोस्ट कर लेंगे.दूसरी तरफ ठंडा होने पर ड्राई फ्रूट्स को काट लेंगे.
- 5
अब पैन में दूध डालें और चलाएं. लगभग 15 मिनट तक चलते हुए पकाएं
- 6
अब स्वादअनुसार चीनी डालें और अच्छे से मिक्स कर दे.अच्छी सुगंध और स्वाद के लिए इलायची पाउडर डालें. अब दूध लगभग सूख चुका है इसी समय मिल्कपाउडर और पिसा मखाना मिलाये. (मिल्क पाउडर डालना ऑप्शनल है, आप बिना मिल्क पाउडर के भी बना सकते हैं.) सब अच्छे से मिक्स हो जाने के बाद पोस्ता दाना और सीड्स डाल दें जिससे कि पोस्टदाना अच्छे से फूल जाएं.
- 7
जब नारियल का मिश्रण पैन छोड़ने लगे तब कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दे और गैस बंद कर दे.
- 8
मिश्रण को एक प्लेट में निकाल लेंगे और गुनगुना रहने पर ही मिश्रण से लड्डू बना लेंगे.
- 9
हमारे स्वादिष्ट बिना मावा के सूखे नारियल के लड्डू तैयार है.
- 10
यह लड्डू बहुत ही मलाईदार लगते हैं.
- 11
इन्हें एयरटाइट कंटेनर में रखें, ये 1 सप्ताह तक आराम से चल जाते हैं, खराब नहीं होते.
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (96)