मूंग दाल चीला

#CA2025
#Week22
#moog dal chilla
टिफिन ट्रिक चैलेंज
गाजर पनीर स्टफ्ड मूंगदाल चीला बच्चों के लंचबॉक्स के लिए हेल्दी और टेस्टी विकल्प है। इसमें मूंगदाल से प्रोटीन और फाइबर मिलता है, गाजर से विटामिन A और पनीर से कैल्शियम व प्रोटीन। यह बच्चों को दिनभर एनर्जी देता है, पचने में हल्का होता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है। साथ ही स्वादिष्ट होने से बच्चे इसे खुशी से खाते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मूंग दाल को धोकर साफ कर लें और 4 घंटे के लिए भिगो कर रख दें फिर एक बार साफ पानी से धोकर मिक्सर ग्राइंडर जार में डालकर साथ ही अदरक और जीरा डाल कर महीन पीस लेंऔर बड़े बाउल में निकाल लें
- 2
अब तैयार मूंग दाल पेस्ट में बेंसन, मसाले और नमक और जरूरत के अनुसार पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और गैस आंन कर नॉनस्टिक तवे को गरम करें और घी डालकर ग्रीस कर लें
- 3
अब तैयार घोल को तवे के सेंटर में डाल कर फैलाकर चीला बनाएं और किनारे से थोड़ा थोड़ा घी डालकर अच्छी तरह से सेंक कर दूसरे साइड पलट दें
- 4
अब एक बाउल में कद्दूकस गाजर, पनीर, धनिया पत्ती और नमक डालकर मिला लें और चित्रानुसार चीला पर डाल कर फैलाकर निकाल लें।
- 5
गरमा गरम चीला को चटनी या टोमाटोसॉस के साथ सर्व करें या लंचबॉक्स में पैक करें।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
~Sushma Mishra Home Chef को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)