दही चावल(curd rice recipe in Hindi)

#CA26
#week4
#गर्मी को मात दो
#दही चावल
दही चावल या कर्ड राइस साउथ इंडिया की फेमस रेसिपी है जो ज्यादातर गर्मियों के सीजन में बनाई जाती है।
इसमें कई सारी सब्जियां और दही डालने से ये एक लो फैट हेल्दी रेसिपी होती है जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसे आप ताजे बने हुए या बचे हुए चावल दोनों से बना सकते हैं।
मेरे यहां तो दही चावल बना कर फ्रिज में ठंडा करके फिर खाते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
दही में पानी या दूध डालकर अच्छे से फेंट लें।
- 2
इसमें गाजर, खीरा, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, काला नमक और भुना जीरा पाउडर डालें।
- 3
अब पके हुए चावल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।तड़का पैन में तेल गरम करें, राई डालें और तड़कने दें।
- 4
मूंगफली डालकर हल्का भूनें, फिर उड़द दाल, चना दाल, हींग, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालें।यह तड़का दही चावल के ऊपर डालें।
- 5
अनार के दाने और हरा धनिया से गार्निश करें और सर्व करें।
टिप्स
दही चावल को ठंडा करके भी परोसा जा सकता है, जिससे यह और भी ताजगी भरा लगता है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)