अंकुरित मूंग और मोठ की सब्जी

#CA26
#makeliyecookwithlove
#sproutedmung
#sproutedmoth
#healthyrecipe
#dietfood
ये सब्जी हमारे घर में सभी की मनपसंद थी। मेरी मां अक्सर इसे बनाती थी और साथ में चावल, गुजराती कढ़ी और फुल्का रोटी भी बनाती थी। बनाना बहुत सरल और स्वास्थ्य के लिए गुणकारी। अभी आम का मौसम हैं तो आमरस के साथ भी बना सकते हैं। मेरी मां की कोई खास पसंद नहीं है उसे सब पसंद हैं। तो मैंने सबकी पसंद की सब्जी बनाई हैं।
मैंने मूंग और मोठ को घर पे ही अंकुरित किया हैं। पर आप चाहे तो बाजार से भी खरीद कर ला सकते हो।
अंकुरित मूंग और मोठ की सब्जी
#CA26
#makeliyecookwithlove
#sproutedmung
#sproutedmoth
#healthyrecipe
#dietfood
ये सब्जी हमारे घर में सभी की मनपसंद थी। मेरी मां अक्सर इसे बनाती थी और साथ में चावल, गुजराती कढ़ी और फुल्का रोटी भी बनाती थी। बनाना बहुत सरल और स्वास्थ्य के लिए गुणकारी। अभी आम का मौसम हैं तो आमरस के साथ भी बना सकते हैं। मेरी मां की कोई खास पसंद नहीं है उसे सब पसंद हैं। तो मैंने सबकी पसंद की सब्जी बनाई हैं।
मैंने मूंग और मोठ को घर पे ही अंकुरित किया हैं। पर आप चाहे तो बाजार से भी खरीद कर ला सकते हो।
कुकिंग निर्देश
- 1
मैंने जो सब्ज़ी बनाई है उसके लिए आगे से थोड़ी पूर्व तैयारी करनी होती हैं। तो मैंने एक दिन आगे 1 कप मूंग और 1/2 कप मोठ को 2 बार पानी से धो कर अलग अलग पतीलों में 6 घंटे के लिए भिगोने के लिए रख दिया था। बाद में भिगोए हुए मूंग और मोठ को मैंने दो अलग अलग छलनी में निकाल दिया था ताकि उसमें जो पानी रहे गया हो वो भी निकल जाएं।
- 2
मैंने दोनों छलनियों को रात भर के लिए ढक्कन से बंद करके रख दिया था। सुबह जब चेक किया तो मूंग और मोठ बहुत ही अच्छी तरह से अंकुरित हो गए थे।
- 3
फिर मैंने दोनों को एक ही छलनी में रख कर उस में पानी डालकर उसे एक बार धो लिया और पानी पूरा निकालने के लिए बाजू पर रख दिया।। अब हम सब्जी बनाने की शरुआत करेंगे।
- 4
तो उसके लिए सबसे पहले गैस को चालू कर के उसकी आँच धीमी रखें। अब गैस पर एक कढ़ाई रखकर उसमें दो बड़े चम्मच तेल डालकर वो गरम हो जाए तब उसमें 2 चम्मच सरसों के दाने डालें। दानो में से चिटकने की आवाज आए तब उसमें हींग और आधी चम्मच हल्दी पाउडर डाल दें और साथ में अंकुरित किए हुए मूंग और मोठ भी डाल दें। साथ में एक कप पानी भी डाल दें।
- 5
अब सब्जी में बाकी बची हुई हल्दी, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट, सेंधा नमक, नीम की पत्तियां और धनिया जीरा पाउडर डालकर उसे कड़छी से हिला देंगे। ताकि वो अच्छे से मिक्स हो जाए। अब उसमें दो कप पानी डालकर ऐसे ही पकने देंगे।
- 6
कढ़ाई को अब हम स्टील के ढक्कन से ढक्कर कर उसे धीमी आँच पर पकाएंगे और ढक्कन पर थोड़ा पानी भी डाल लेंगे जिस से उसकी भाप से दाने अच्छे से चढ़ेंगे और नरम भी होंगे।
- 7
पांच मिनट बाद ढक्कन खोल कर मूंग के दाने दबा कर देखें जो वो दब जाते है तो समझिए कि सब्जी अच्छे से पक गई है और ऐसा नहीं होता तो उसे पांच मिनट और पकाएं।
- 8
हमारी सब्जी बन चुकी हैं तो अब अंत में हम उसमें 1 पूरे नींबू का रस डाल देंगे और ढक्कन बंद करें बिना ही उसे पकाएं। आप देख सकतें की कितनी अच्छी तरह से सब्जी तैयार हो गई है।
- 9
अब गैस बंद कर दे। मैंने अंकुरित मूंग और मोठ की सब्जी को गरम गरम परोठे के साथ सर्व किया हैं। आप चाहे सब्जी में 1-2 चम्मच तेल भी डाल कर खा सकते हैं।
टिप्स
•पानी का इस्तेमाल मूंग और मोठ अच्छे से सॉफ्ट हो जाए इसलिए करना हैं और आपको ग्रेवीवाली सब्जी चाहिए तो थोड़ा ज्यादा पानी डाल सकते हैं।
•इस सब्जी को आप अकेले भी खा सकतें हैं या फिर टमाटर, ककड़ी का इस्तेमाल कर के सलाड़ बनाकर के भी खा सकते हो।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (5)