झटपट तैयार सूजी और चावल के आटे से बने वेज अप्पे ।

#GA2026
#week8
वेज अप्पे खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगती है खाने में और बहुत जल्दी बन जाने वाला नाश्ता है जिसे बड़े और बच्चे सभी बहुत ही पसंद से खाते हैं यह एक साउथ इंडियन डिश है पर अब उसे सभी जगहों पे लोग बहुत पसंद से खाते हैं इसे हरी चटनी बादाम की चटनी के साथ-र्सव किया जाता है इसमें आप अपनी पसंद की बहुत सारी सब्जियां डालकर बना सकते हैं आपसे बहुत तरीका से बनाया जाता है चावल के अप्पे भी बनते हैं और सूजी के अप्पे भी बनते हैं मैं सूजी और चावल का आटा मिलाकर बनाया है जिससे कि और भी ज्यादा हेल्दी हो जाती है बहुत ही कम तेल में बनाकर यह तैयार हो जाती है यह हेल्दी नाश्ता है जो अपने बच्चों को भी खिला सकते हैं आईए देखते हैं झटपट तैयार वेज अप्पे बनाने की रेसिपी

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम सब्जियों को काट कर रख लेंगे जैसे टमाटर प्याज़ और हरी मिर्च और धनिया पत्ती को बारीक काट के रख लेंगे।
- 2
अब एक बर्तन लेंगे और उसमें हम सूजी चावल का आटा और दही डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे कोशिश करें कि सारा बटर दही से ही लगे पानी का इस्तेमाल न करें आवश्यकता हो तो थोड़ा पानी डाले ।मैंने अपना पूरा बटर दही से ही बनाया है इसमें पानी का इस्तेमाल नहीं किया और थोड़ा थिक बैटर बना कर तैयार कर लेंगे।
- 3
अब हम इसमें कटी हुई सब्जियां डाल देंगे और आवश्यकता अनुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे। और 1 से 2 घंटे के लिए उसे ढंक कर रख देंगे।
- 4
अप्पे पैन को तेल से ग्रीस करें और उसमें थोड़ी सी राई डालकर चटका ले और फिर चम्मच की सहायता से सारे पैन के खानों में हम बैटर को डाल देंगे और ढक कर 4,से 5 मिनट तक लो फ्लेम पर पकने देंगे
- 5
पलटकर दूसरी तरफ भी सुनहरा होने तक सेंकें।
- 6
सारे अप्पे हम इसी तरह बना कर तैयार कर लेंगे और गैस की फ्लेम बंद कर देंगे।
- 7
तो तैयार है हमारी लजीज टेस्टी और हेल्दी वेज अप्पे जो बहुत जल्दी बन कर तैयार हो जाता है और बहुत ही कम सामग्री के साथ बनता है।
- 8
इसे हरी चटनी या बादाम की चटनी के साथ गरम गरम सर्व करें ।
टिप्स
बैटर को 10-15 मिनट के लिए फर्मेंट करने से अप्पे और भी हल्के और कुरकुरी बनते हैं।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (11)