लीची स्क्वैश (Litchi Squash) उत्तराखंड का फेमस लीची का जूस /शरबत

गर्मियों के मौसम में लीची लोगों का सबसे एक खास फल है जो स्वादिष्ट होने के साथ ही मीठा और रसीला होता है । अक्सर देखा जाता है कि दोपहर में लोग ठंडा- ठंडा शरबत ,जूस जैसा पेय पीना पसंद करते हैं। लीची शरबत जूस ना सिर्फ स्वाद देता है बल्कि ताजगी का भी एहसास कराता है इसमें नींबू और पुदीना का हल्का स्वाद इसे और बेहतर और रिफ्रेशिंग बनाता है।
उत्तराखंड में देहरादून और उसके आसपास क्षेत्र में यह गर्मियों का बहुत ही लोकप्रिय और ताजगी भरा पेय है। यहां इसे लीची का शरबत या लीची स्क्वैश कहा जाता है । यह शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है ।इसकी सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह से प्रिजर्वेटिव फ्री होता है, इसमें किसी आर्टिफिशियल फ्लेवर की आवश्यकता नहीं होती ; तो चलिए तैयार करते हैं कूल रिफ्रेशिंग और स्वादिष्ट लीची स्क्वैश!
#CA26
#week10
#lichi #litchi #lichi_squash #squash #juice
#lichi_juice #uttrakhand_ka_famous_lichi_squash #mint #lemon #refreshing_drink

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले लीची को अच्छी तरह से वॉश कर लें ।
- 2
लीची को छीलकर एक बर्तन में रख लें।
- 3
लीची के बीज निकालकर लीची के गूदे को टुकड़ों में काट लें। अब स्क्वैश की अन्य सामग्री भी निकाल लें।
- 4
अब लीची के गूदे और थोड़ा पानी को मिक्सर में डालें साथ में पुदीना पत्ती, चीनी, काला नमक डालें।
- 5
अब इसमें जरूरत अनुसार पानी डालें और ब्लेंड करें।
- 6
अब इसमें बाकी पानी भी डाल दें और नींबू का रस मिला दें। यह बहुत स्मूथ ब्लेंड हुआ है इसलिए इसे छानने की आवश्यकता नहीं है ।
- 7
अब गिलास के किनारों पर नींबू का रस लगाएं फिर उसे भुना जीरा पाउडर और हल्का नमक से कोट करें, ऐसा करने से लीची स्क्वैश प्रेजेंटेबल लगता है। अगर आप चाहें तो इसमें आइस क्यूब भी डालें।
- 8
लीजिए हमारा कूल- कूल रिफ्रेशिंग लीची स्क्वैश रेडी है।
- 9
इसे ताजा पुदीना पत्ती से सजाकर सर्व करें ।
टिप्स
लीची स्क्वैश में आप अपने स्वाद के अनुसार चीनी मिलाएं । चीनी के स्थान पर आप शहद, धागे वाली मिश्री इस्तेमाल कर सकते हैं ।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Sudha Agrawal को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (65)