एयर फ्राइड मूंग दाल नमकीन

#Ca26
स्वादिष्ट हेल्दी मूंग की दाल नमकीन बनाने के लिए आपको बस एक चम्मच तेल की आवश्यकता है और यह झटपट ही बनकर तैयार हो जाती है यह घर की रखी सामग्री से बन जाती है इसे आप 15 दिन तक रखकर आराम से खा सकते हैं आइए देखें यह किस प्रकार बनती है
एयर फ्राइड मूंग दाल नमकीन
#Ca26
स्वादिष्ट हेल्दी मूंग की दाल नमकीन बनाने के लिए आपको बस एक चम्मच तेल की आवश्यकता है और यह झटपट ही बनकर तैयार हो जाती है यह घर की रखी सामग्री से बन जाती है इसे आप 15 दिन तक रखकर आराम से खा सकते हैं आइए देखें यह किस प्रकार बनती है
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कटोरी दाल निकाल ले उसको साफ करके दो पानी से धो ले 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दे 1 घंटे बाद दाल फूल गई होगी
- 2
अब उसका पानी निथार लें अब एक कॉटन का कपड़ा ले उसको फैला के उसमें दाल को फैला दे थोड़ी देर हवा लगाए आप चाहे तो उसको टिशू पेपर से पोंछ कर दाल के पानी की नमी फैलाने के बाद सुखा सकते हैंअब एयर फ्रायर को 180°C प्रीहीट करें उसमें एक बटर पेपर बिछाए
- 3
अब उसमें जो दाल सुखाई है वो दाल डालें ऊपर से हल्का सा ऑयल स्प्रे करें दाल पूरी तरह से मिक्स करें अब इसे एयर फ्राई में 12 से 15 मिनट सिकने दे
- 4
बीच बीच में 4 से 5 मिनट बाद इसे स्पून या फोक की सहायता से हिला कर चला दे और उसको फिर से 4से 5 मिनट के लिए सिकने दे इससे दाल एक समान सिकती इस तरह करने से आपकी दाल एक समान सिकती है आपकी दाल सिक कर तैयार है
- 5
अब इसको हल्का गर्म होने पर ही इसमें ऊपर से चाट मसाला या आपको जो मसाला या मिर्च डालनी है डालकर मिला दे और उसे पूरी तरह ठंडा होने दे फिर डब्बे में बंद कर कर रख दे और 15 दिन तक इसको खाकर इंजॉय करें
- 6
टिप्स
मूंग की दाल नमकीन बनाने के लिए दाल को भिगोना सबसे मुख्य टिप्स है
दाल में तेल का बहुत कम मात्रा में इस्तेमाल करना भी इसका मुख्य टिप्स है तेल इस तरह लगाए कि सभी दाल में समान रूप से लगे
मूंग की दाल के दाने छोटे होते हैं इसलिए एयर फ्रायर बास्केट में बटर पेपर अवश्य बिछाए दाल को बीच-बीच में हिलाने से जरूरी है जिससे वह जले नहीं और एक समान सिके हल्की गरम दाल में ही मसाले मिला दे जिससे यह अच्छे से एब्जॉर्ब हो जाए
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स