नवरात्रि व्रत स्पेशल मखाना ड्राई फ्रूट खीर

#CA26
#week28
#नवरात्रि_का_ ज़ायका
नवरात्रि के व्रत में कुछ मीठा और पौष्टिक खाने का मन हो तो ये मखाना ड्राई फ्रूट खीर जरूर बनाइए।
मखाना और ड्राई फ्रूट्स को पहले दूध में भिगोकर, फिर अच्छी तरह पीसकर तैयार किया है। इसी वजह से खीर बनी है एकदम creamy, smooth और बेहद स्वादिष्ट।
ऊपर से मखाने और ड्राई फ्रूट्स की हल्की सजावट… बस व्रत के लिए तैयार हो गई एकदम शाही खीर। आप भी ज़रूर बनाये और मुझे बताये ये खीर कैसी लगी?

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मखाने, काजू,बादाम, केसर,खजूर को एक कप गर्म दूध में 10 मिनट के लिए भिगो देंगे
- 2
फिर मिक्सर जार में डालकर पीस लेंगें और अलग रख देंगे
- 3
अब बाकी बचे हुये दूध को उबालने रखेंगे फिर पीसे हुये मखाना ड्राईफ्रूट का पेस्ट डालेंगे फिर करीब 5 मिनट तक पकने के बाद चीनी डालेंगे और चलाते हुये 5 मिनट तक पकाएंगे अंत में इलाइची डालकर अच्छे से चलाएंगे
- 4
मखाना ड्राई फ्रूट बन कर तैयार है आप इसे सर्विंग कटोरी में डालकर कुछ मखाने और ड्राईफ्रूट केसर धागे डालकर सजाकर पेश कर सकते हैं
टिप्स
मखाना और ड्राई फ्रूट्स को दूध में अच्छी तरह भिगोकर ही पीसें, इससे खीर ज्यादा creamy बनेगी।
खीर को धीमी आँच पर पकाएँ और बीच-बीच में चलाते रहें, इससे स्वाद और texture दोनों अच्छे आएंगे।
इलायची पाउडर आखिर में डालें, खुशबू ज्यादा अच्छी रहेगी।
व्रत में बना रहे हैं तो मिठास के लिए चीनी या मिश्री स्वादानुसार डालें।
आखिर में थोड़े भुने हुए मखाने और कटे ड्राई फ्रूट्स ऊपर से डालें—हर bite में crunch आएगा।
छोटी सी खास टिप: दूध बहुत ज्यादा पतला न रखें; खीर थोड़ी गाढ़ी होगी तो इसका स्वाद और भी शाही लगेगा।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Priyanka Shrivastava को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स