झटपट पैक्ड मील, रोल

झटपट पैक्ड मील, रोल
कुकिंग निर्देश
- 1
बेस बनाने के लिए पहले आटा और मैदा दोनों एक बर्तन मे लेना है अब नमक और ऑयल 2 चमच डाल देना है और पानी डाल कर गूंद लेना है फिर छोटा छोटा लोई बना कर चकली बेलन की मदद से पतला रोटी बेल देना है
- 2
अब बेले हुऐ रोटी को एक रोटी पर ऑयल लगा लेना है फिर दूसरी रोटी उसके ऊपर रखना फिर ऑयल लगा लेना है ऐसे 5 रोटी को एक पर ही ऑयल लगा कर चिपका देना है और फिर गरम तवा पर डाल कर दोनों तरफ सेक लेना है अब रोटी जे बेस को एक एक कर के निकाल देना है स्टफिंग का बेस तैयार है
- 3
अब स्टफिंग बनाने के लिए प्याज़ टमाटर और मिर्च सभी को चॉप कर लेना है पपीता को कास लेना है अब सभी को मिक्स कर देना है अब नमक मिर्च पाउडर काली और सॉस सभी को मिक्स कर लेना है अब स्टफिंग तैयार है
- 4
अब एक रोटी लें, उस पर सॉस लगाना है बीच में तैयार स्टफिंग को रखना है फिर दोनों साइड मे मैदा के घोल को लगाना है ताकि अच्छे से चिपक जाए और फिर गोल गोल रोल बना लेना है ऐसे ही सभी लोई से रोल बना लेना है
- 5
अब एक कढ़ाई मे ऑयल डाल देना है और फिर रोल को डाल कर तल लेना है हल्का सा सुनहरा कलर हो जाएं तो निकाल लेना है
- 6
अब झटपट पैक्ड तैयार है इसे सॉस के साथ खाने के लिए सर्व करें बहुत ही टेस्टि लगता है चाहे तो इसे टिफ़िन मे भी दिया जा सकता है
- 7
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स (4)