नारियल मूंगफली की चटनी

नारियल मूंगफली की चटनी
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक मिक्सर जार में नारियल लेंगे उसमें भुनी मूंगफली डालेंगे दही डालेंगे और हरी मिर्च डालकर थोड़ा-थोड़ा मिक्सी चला कर बारीक पीस लेंगें पानी डालकर गाढ़ा पतला अपने हिसाब से करेंगे और एक बर्तन में निकाल लेंगें और स्वादानुसार नमक डालकर चलाएंगे
- 2
अब तड़का पैन में तेल डालेंगे और उसमें सरसों के दाने,चना दाल,उड़द दाल,सूखी लाल मिर्च डालकर चलाएंगे और कड़ी पत्ता डालकर तुरंत नारियल की चटनी में डालकर तड़का लगा देंगे
- 3
नारियल मूंगफली की चटनी बनाकर तैयार है आप इसे डोसा, इडली, उत्त्पम, वड़ा के साथ एंजॉय कर सकते हैं
टिप्स
आप चटनी बनाने के लिए ताजा नारियल ले सकते हैं
और अगर सूखा नारियल ले रहे हैं तो उसे पहले से ही पानी में दो से तीन घंटे के लिए भीगा देंगे और फिर बनाएंगे
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Priyanka Shrivastava को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स (7)