प्रकृति की दवाई स्वाद की संगम क्रीमी कॉर्न पुलाव

जब रोज़-रोज़ वही पुलाव और चावल खाकर मन थोड़ा बोर हो जाए, तो इस बार ट्राय कीजिए कुछ अलग और बेहद क्रीमी।
आज बनाया है मेरा क्रीमी सॉस कॉर्न पुलाव, जिसमें स्वीट कॉर्न, खुशबूदार बासमती चावल और घर पर बना क्रीमी चीज़ सॉस मिलकर बनाते हैं एकदम रिच और स्वादिष्ट कॉम्बिनेशन।
इसकी सबसे खास बात है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत या ढेर सारी सामग्री की जरूरत नहीं है। पहले चावल और स्वीट कॉर्न से स्वादिष्ट पुलाव तैयार किया, फिर दूध, मक्खन, मैदा और चीज़ से एकदम स्मूद और क्रीमी सॉस बनाया और दोनों को मिलाकर तैयार किया यह शानदार क्रीमी कॉर्न पुलाव।
#CA26
#Week22
#प्रकृति_की_दवाई
#क्रीमी_सॉस_कॉर्न_पुलाव

कुकिंग निर्देश
- 1
क्रीमी सॉस कॉर्न पुलाव के लिए:एक बड़ी पतीले में पानी गरम कर लिए फिर सारे खड़े मसाले और चावल 1 छोटी चम्मच घी,नमक और नींबू के रस डाल कर पका लीजिए खिले खिले रहते हुए फिर ठंडा कर लीजिए।
- 2
अब एक कड़ाई या पैन घी डाले साथ ही मिक्स हर्ब्स 2 मिनट के खुशबू आने तक पका लीजिए अब उबले हुए स्वीट कॉर्न और हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर, नमक डाल कर 5 से 7 मिनट के सते कर लीजिए अब पके हुए चावल डाल दीजिए और अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- 3
क्रीमी सॉस के लिए:- एक पैन में मक्खन डाल कर गरम कर के साथ ही काला तिल, चिली फ्लेक्स, मिक्स हर्ब्स डाल कर 2 मिनट खुशबू आने तक भून लीजिये फिर इसमें कटी हुई बेल पेपर, शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न तेज आंच पर सते कर लीजिए।
- 4
अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, भुने हुए जीरा मिक्स धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर, रोस्टेड डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए फिर 2 मिनट के लिए ढाक दीजिए।
- 5
रोस्टेड बेसन डालकर मिलाएं, फिर दूध डालें और गाढ़ा होने तक पका लीजिए अब इसमें चीज़ स्लाइस डाले और मेल्ट होने तक पका लीजिए जब तक नहीं क्रीमीनेस नहीं आजाए।
- 6
लीजिए आपकी कॉर्न पुलाव और क्रीमी सॉस तैयार है अब चाहो तो ऐसे ही खाओ या चाहो तो ऊपर से नींबू रस और हरी धनिया से सजा कर परोसे और अपने परिवार के आनंद लीजिए।
- 7
बच्चों से लेकर बड़ों तक, जिसे भी क्रीमी और चीज़ी फ्लेवर पसंद है, उसे यह रेसिपी जरूर पसंद आएगी।
कभी-कभी साधारण से चावल में थोड़ा सा ट्विस्ट ही पूरे खाने को खास बना देता है।
आप इसे लंच, डिनर या किसी स्पेशल फैमिली मील में जरूर ट्राय करें। - 8
अगर आपको मेरी यह क्रीमी और चीज़ी रेसिपी पसंद आए तो कमेंट में जरूर करे और कुकस्नाप करने नहीं भूले।
टिप्स
चावल को खिला-खिला रखने के लिए, उसे अच्छे से धोकर और ठंडा करके पकाएं। सॉस में चीज़ डालने से पहले उसे अच्छी तरह से मिलाएं ताकि क्रीमीनेस बढ़ सके।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)