डोनट्स

#RD
रक्षाबंधन के उपलक्ष में कुछ नया बनाने का दिल कर रहा था तो ऐसे में मैंने यह चॉकलेट डोनट्स बनाएं जो कि घर पर रखी सामग्री से ही बनकर तैयार हो गए। आइए देखिए यह कैसे बनकर तैयार हुए हैं
डोनट्स
#RD
रक्षाबंधन के उपलक्ष में कुछ नया बनाने का दिल कर रहा था तो ऐसे में मैंने यह चॉकलेट डोनट्स बनाएं जो कि घर पर रखी सामग्री से ही बनकर तैयार हो गए। आइए देखिए यह कैसे बनकर तैयार हुए हैं
कुकिंग निर्देश
- 1
डोनट्स बनाने के लिए सबसे पहले आप फ्रेश ब्रेड ले आप चाहे व्हाइट ब्रेड मैं यहां पर ब्राउन ब्रेड ली है उसके एजेस काट ले फिर उसको एक बॉल में रखें उसमें दूध मिक्स करें
- 2
आधा चम्मच सोडा डालें और अब उसको मिक्स करें हाथ में लेकर देखें इसके बाइंडिंग हो रही है तो इसमें दूध और मिलने की जरूरत नहीं है अब इसके पेडें बना ले
- 3
पेड़े बनाने के बाद उसको बीच में अंगूठी की सहायता से होल करें इस तरह से सारे पेड़ों में आप खोल करके तैयार करें अब कढ़ाई में घी चढ़ाए और इसको फ्राई करने के लिए डालें
- 4
फ्राई होने के साथ यह थोड़ा सा फूल जाएगा फ्लेम स्लो रखती है वरना यह बाहर से तो पक जाएगा और अंदर से कच्चा रहेगा इस तरह से इसको उलट पलट के दोनों तरफ से गुलाबी गुलाबी सेक ले इस तरह से सारे डोनट्स को फ्राई करके एक प्लेट में रख ले
- 5
चॉकलेट को एक बॉल में रखें और उसे एयर फ्रायर में रख दें 5 मिनट बाद चॉकलेट मेल्ट हो जाएगी इसे बाहर निकालना अगर आप एयरफ्रायर नहीं युज करना चाहते हैं तो आप डबल बॉयलर से भी इसको मेल्ट कर सकते हैं
- 6
आप फ्राई किए हुए डोनट्स को इस मेल्ट की हुई चॉकलेट में डिप करें दोनों तरफ से उलट पलट के चॉकलेट को डोनट्स एब्जॉर्ब कर लेगा
- 7
अब इसे प्लेट में रखें और रेनबो स्प्रिंकल ऊपर से डालें इस तरह से सारे डोनट्स में स्प्रिंकल करके आप चाहे तो इसमें सिल्वर या गोल्डन खाने वाले पर्ल्स आते हैं वह भी आप डाल सकते हैं
- 8
आपके स्वादिष्ट सॉफ्ट लाजवाब और चॉकलेटी डोनट्स बनकर तैयार है इसे आप रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाई को अवश्य खिलाएं।
- 9
टिप्स
ब्रेड के किनारे पहले ही काट ले वरना डोनट्स को टाइट कर सकते हैं और दूध मिलाते समय धीरे-धीरे दूध मिलाएं आटा ढीला नहीं मलना है लो फ्लेम पर ही तले
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






























कमैंट्स (4)