कड़ी पत्ते की चटनी
कुकिंग निर्देश
- 1
कड़ी पत्तों को धोकर ले फिर एक कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें, कड़ी पत्ते डालकर कुरकुरा भूनें। निकालकर अलग रखें।
- 2
उसी कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच तेल डालें, मूंगफली, तिल डालकर 2 मिनट चलाएं फिर उसमें लहसुन डालें और उसे 2 से 3 मिनट तक अच्छी तरह भूने
- 3
फिर उसमें जीरा डालकर 2 से 3 मिनट तक भूने ।
- 4
नारियल और सूखी लाल मिर्च डालकर 3 से 4 मिनट तक भूनें।सभी भुनी सामग्री को ठंडा करें।
- 5
ग्राइंडर में कड़ी पत्ते, भुनी सामग्री और नमक डालकर पीस लें।
- 6
जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर मनचाही गाढ़ी चटनी बना लें।
टिप्स
कड़ी पत्ते को भूनते समय ध्यान रखें कि वे जलें नहीं, इससे चटनी का स्वाद खराब हो सकता है। कड़ी पत्ता भुनाते समय एक चम्मच तेल डालें और अगर कम तेल का बनाना हो तो मूंगफली और अन्य सामग्री को ड्राई रोस्ट कर ले
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/26518875




















कमैंट्स