सिंधी स्पेशल ज्वारी भाकरी टमाटर की चटनी और दाल (मिक्स चना हरी मूंग काली उड़द दाल)

#CA26
#रोटी सब्जी स्पेशल
#ज्वार भाकरी टमाटर की चटनी मिक्स दाल
#ज्वारभाकरी
#टमाटरकी चटनी
#चना दाल हरी मूंग दाल काली उड़द दाल
आज मैंने रोटी सब्जी स्पेशल कोंबो के लिए यह रेसिपी बनाई है मेरे घर में यह सभी की फेवरेट है यह सिंधी स्पेशल रेसिपी है यह बहुत ही पौष्टिक और स्वादिष्ट लगती है प्रोटीन विटामिन से भरपूर ग्लूटेन फ्री है
सिंधी स्पेशल ज्वारी भाकरी टमाटर की चटनी और दाल (मिक्स चना हरी मूंग काली उड़द दाल)
#CA26
#रोटी सब्जी स्पेशल
#ज्वार भाकरी टमाटर की चटनी मिक्स दाल
#ज्वारभाकरी
#टमाटरकी चटनी
#चना दाल हरी मूंग दाल काली उड़द दाल
आज मैंने रोटी सब्जी स्पेशल कोंबो के लिए यह रेसिपी बनाई है मेरे घर में यह सभी की फेवरेट है यह सिंधी स्पेशल रेसिपी है यह बहुत ही पौष्टिक और स्वादिष्ट लगती है प्रोटीन विटामिन से भरपूर ग्लूटेन फ्री है
कुकिंग निर्देश
- 1
तीनों दाल को मिक्स करके दो-तीन घंटे पहले भिगोकर रखें कुकर में पानी टमाटर हरी मिर्च नमक और हल्दी डालकर 5 सीटी आने तक पकाएं प्रेशर निकलने पर कुकर खोलकर दाल को अच्छे हैंड ब्लेंडर से से मैश करें
- 2
आवश्यकता अनुसार और पानी डालकर दो-तीन उबाल आने तक पकाएं इसमें हरा धनिया डालें फ्राई पैन में तेल गर्म करें इसमें जीरा कुटी हुई लहसुन हरी मिर्च हींग और लाल मिर्च डालकर तड़का तैयार करें इसे गरमा गरम दाल के ऊपर डालें
- 3
कढ़ाई में तेल गर्म करें,प्याज हरी मिर्च को कढ़ाई में थोड़ा गुलाबी होने तक पकाएं इसमें मेथी और हरी लहसुन पत्ती अच्छे से धोकर निचोड़कर डालकर 1 मिनट तक भूने फिर इसमें कटा हुआ टमाटर और सूखे मसाले डालकर अच्छे से मिक्स करें
- 4
ढक कर टमाटर गलने तक पकाएं टमाटर का पूरा पानी सूखने तक अच्छे से चलाते हुए मैश करते हुए पकाए इसमें हरा धनिया और काली मिर्च पाउडर मिक्स करें
- 5
तेल ऊपर आने तक पकाएं टमाटर की चटनी और दाल बनकर तैयार है
- 6
जवारी आटे में तेल और नमक डालकर गुनगुने पानी से आटा गूथें इससे 10 मिनट तक रेस्ट दे चकले पर पॉलिथीन डालकर आटे की लोई लेकर हाथों से अच्छे से फैला लें
- 7
गरम तवे पर भाकरी को डालें दोनों तरफ से अच्छे से सेक ले थोड़ा-थोड़ा तेल लगा ले
- 8
गरमा गरम दाल टमाटर की चटनी कचूमर सलाद के साथ जवारी की भाकरी गरमा गरम परोसें
- 9
यह सिंधी स्पेशल कोंबो है जो हर सिंधी के घर में बनता ही है हमारे घर में यह सब का फेवरेट है यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट तो है ही और पौष्टिक भी बहुत है
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Priya Mulchandani को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






























कमैंट्स (6)