कुटु के आटे के अप्पे

कुटु के आटे के अप्पे
कुकिंग निर्देश
- 1
दो आलू को अच्छी तरह से धोकर छील कर कद्दूकस कर लें
- 2
फिर मिक्सिंग बाउल में डालकर कुटू और सिंघारे का आटा, सेंधा नमक स्वादानुसार, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, और अदरक एक चौथाई कटोरी दही और सफेद तिल, काली मिर्च का पाउडर बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता डाल कर अप्पे का बैटर तैयार कर ले नींबू का रस और ईनो फ्रूट साल्ट भी डाल सकते हैं
- 3
नॉनस्टिक अप्पे पैन को गैस पर रख कर सारे खांचे में तेल डालकर तैयार बैटर से अप्पे डालकर
- 4
पांच मिनट ढंककर पकाएं फिर ऊपर से ही घी या तेल लगा कर दूसरी साइड भी सेंक लें
- 5
हरी चटनी के लिए मिक्सी जार में धनिया पत्ता, पुदीना पत्ता और हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ आंवला अदरक और स्वादानुसार सेंधा नमक, साबुत जीरा और आइस क्यूब डालकर चटनी तैयार कर ले
- 6
फिर तैयार अप्पे को हरी चटनी या दही के साथ परोसें
टिप्स
इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए अच्छी तरह से सेंके या इसी बैटर से आप फ्राई करके पकौड़ी भी बना सकते हैं !
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Urmila Agarwal को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स