मटर मोमोज़

#CA26
#cookpadindia
#cookpad_in
यह मोमोज़ की क्लासिक रेसिपी है। हरी मटर, पत्तागोभी, प्याज़ और शिमला मिर्च की हल्की और आसान स्टफिंग वाले ये मज़ेदार स्टीम्ड डंपलिंग्स पार्टी स्टार्टर, शाम के स्नैक और ऐपेटाइज़र के तौर पर बहुत अच्छे लगते हैं। इन मोमोज़ को चिली गार्लिक सॉस के साथ परोसें।
मैंने इसमें मैदे की जगह चावल के आटे का इस्तेमाल किया है।

कुकिंग निर्देश
- 1
चावल के आटे में नमक और थोड़ा-थोड़ा गर्म पानी डालकर मुलायम आटा गूंथें। 5 मिनट तक गूंथें, ढककर 5 मिनट रखें।
- 2
पैन में तेल गरम करें, अदरक-लहसुन पेस्ट डालें, फिर मटर (दरदरी पिसी हुई)और सब्ज़ियाँ डालकर भूनें। नमक और सोया सॉस डालकर मिलाएँ।
- 3
आटे की छोटी-छोटी लोइयाँ बनाकर 2-3 इंच के पतले गोल बेलें।
- 4
हर रोटी के बीच में थोड़ा सा भरावन रखें, किनारों को पानी से गीला करें और मोमोस का आकार दें।
- 5
मोमोस को चिकनाई लगे स्टीमर में रखें और तेज़ आँच पर 10 मिनट स्टीम करें, जब तक चमक न आ जाए।
- 6
गरमागरम मोमोस को चिली गार्लिक सॉस के साथ परोसें।
टिप्स
भरावन में अपनी पसंद की सब्जियाँ डाल सकते हैं, जैसे गाजर या मक्का। मोमोस को और कुरकुरा बनाने के लिए, उन्हें हल्का सा भून भी सकते हैं।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Keshma Raichura को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (10)