तुरई चना दाल सब्जी

#CA2026
Week 29
तुरई और चना दाल का मेल इस सब्ज़ी को पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाता है। इसमें सांभर मसाला डालने से एक अलग ही चटपटा और मसालेदार स्वाद आता है। रोज़मर्रा की सब्ज़ी को एक नए अंदाज़ में बनाने की यह एक बेहतरीन कोशिश है। गरमा-गरम रोटी या चपाती के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सभी सामग्री निकाल ले
- 2
चना दाल को उबाल ले
- 3
प्याज़,टमाटर,तुरई और हरी धनिया को काट ले
- 4
पतीले में तेल डाले गरम होने दे कटी हुई प्याज और हरी मिर्च डाले
- 5
प्याज फ्राई होने लगे तो अदरक लहसुन पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिक्स करें
- 6
कटे हुए टमाटर,करी पत्ता और सभी सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और टमाटर सॉफ्ट होने तक पकने दे
- 7
तुरई और चना दाल,हरी धनिया डालकर मिक्स करे 1कप पानी डाले ढक कर 10 मिनट धीमी गैस पर पकने दे
- 8
गरम मसाला और सांभर मसाला डालकर मिक्स करे और गैस ऑफ करले
- 9
गरम तुरई चना दाल की सब्जी को रोटी के साथ सर्व करे
- 10
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
_Salma07 को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)