मैगी मसाला मैजिक के साथ चटपटे आलू कटलेट

#CA26
#week30
#गुलाबी_स्वाद
#अमचूर
#कटलेट
कुरकुरे और मसालेदार आलू कटलेट का स्वाद ही अलग होता है। उबले आलू और घर में रखे कुछ मसालों से बनने वाली यह आसान रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है।बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम आलू कटलेट को हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसिए और शाम की चाय का मजा बढ़ाइए।
आपको आलू कटलेट हरी चटनी के साथ पसंद हैं या टोमैटो सॉस के साथ? 😍

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर अच्छी तरह मैश कर लें।
अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, मैगी मसाला मैजिक,अमचूर और नमक डाल कर मिला लें - 2
अब मिश्रण में ब्रेड के टुकड़े डालकर मिला लें, ताकि कटलेट आसानी से बन सकें।
- 3
मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लेकर गोल या चपटे आकार के कटलेट बना लें और सूजी से कोट करें फिर गर्म तेल में सुनहरा होने तक तल लें
- 4
तैयार गरमा-गरम आलू कटलेट को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें।
टिप्स
कटलेट को कुरकुरा बनाने के टिप्स.....
1.आलू उबालने के बाद उनमें पानी नहीं रहना चाहिए।
2.मिश्रण गीला हो तो थोड़ा ब्रेड क्रम्ब्स या सूजी मिला लें।
3.कटलेट को मध्यम आंच पर तलें, इससे वे अंदर से अच्छी तरह पकेंगे और बाहर से कुरकुरे बनेंगे।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Priyanka Shrivastava को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स