फलाहारी कच्चे केले के कोफ्ते

फलाहारी कच्चे केले के कोफ्ते
कुकिंग निर्देश
- 1
केले को धोकर दो टुकड़ों में काटें, कुकर में 2 सीटी लगाकर उबालें।ठंडा होने पर छीलकर कद्दूकस करें।
- 2
कच्ची मूंगफली को कढ़ाई में लगातार चलाते हुए भुने फिर उसे ठंडा करके मिक्सी में दरदरा पीस ले
- 3
कद्दूकस किए हुए केले के मिश्रण में अदरक, हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ कड़ी पत्ता, सेंधा नमक, मूंगफली और सिंघाड़े का आटा मिलाएं।
- 4
मिश्रण को अच्छे से मिक्स करके बैटर बनाएं
- 5
हाथ में थोड़ा तेल लगाएं।मिश्रण से गोल-गोल कोफ्ते बनाएं गर्म तेल में कोफ्ते गोल्डन होने तक तलें।
- 6
सभी कोफ्तो को तलकर एक प्लेट में बाहर निकल लें।
- 7
ग्रेवी के लिए टमाटर, अदरक, हरी मिर्च, काजू, बादाम को पीसकर पेस्ट बनाएं।कढ़ाई में घी गर्म करें, उसमें हींग जीरा और तेज पत्ता डालें।
- 8
पिसा हुआ पेस्ट डालें, घी छोड़ने तक भूनें।2-3 उबाल आने तक पकाएं, फिर मलाई डालें।
- 9
1.5 गिलास गर्म पानी डालें, उबाल आने पर कोफ्ते डालें।15 से 20 मिनट तक उसे खुला पकाए लीजिए स्वादिष्ट केले के कोफ्ते तैयार हैं धनिया पत्ती डालकर गार्निश करें
- 10
चावल को धोकर 10 मिनट भिगाए चावल में तेल और सेंधा नमक डालें, 2 उबाल आने पर ढककर धीमी आंच पर 5 मिनट पकाएं।
- 11
गरमा गरम कोफ्ते और सॉन्ग के चावल सर्व करें।
टिप्स
आप कोफ्ते को तलने से पहले हाथों में थोड़ा तेल लगाएं ताकि वे चिपकें नहीं।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Deepika Arora को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

































कमैंट्स