मसूर दाल बन और ब्रेड

मसूर दाल बन और ब्रेड
कुकिंग निर्देश
- 1
मसूर दाल में पानी डालकर अच्छे से धोकर ओवरनाइट भिगो के रखा था जब दाल अच्छे से फूल गई मिक्सर जार में भीगी हुई पानी रहित दाल में इसबगोल और दही डालिए
- 2
इसमें तेल बेकिंग पाउडर बेकिंग सोडा नमक और नींबू का रस ऐड करके अच्छे से ग्राइंड कर ले
- 3
मिश्रण मुझे थोड़ा पतला लग रहा था तो मैंने इसमें थोड़ा सूजी ऐड किया यह ऑप्शनल है अब इस मिश्रण को मफिन मोल्ड और कांच की डिश में डालकर अच्छे से टैप कर ले आप इसे बिना मोल्ड के बन के आकार में और ब्रेड टिन में बेक कर सकते हैं
- 4
एयर फ्रायर में 170 डिग्री पर 10 मिनट के लिए बेक करें 10 मिनट के बाद टूथपिक डालकर चेक कर लेंगे टूथपिक साफ निकल आए मतलब आपकी ब्रेड अच्छे से बेक हो गई है टेंपरेचर और समय अलग-अलग हो सकता है यह क्वांटिटी पर डिपेंड करता है
- 5
रूम टेंपरेचर पर ठंडा करके इसे डी मोल्ड करके हम इसको बीच में से कटकर देखते हैं यह बहुत ही सॉफ्ट स्पंजी बनी है
- 6
अब आप इसे मनचाहे तरीके से खा सकते हैं आप चाहे तो इसे सैंडविच बनाकर खाएं बर्गर बनाकर खाएं या चाय के साथ बन मस्का बनाकर खाएं मैं इस पर हंग कर्ड और वेजीस की डिप लगाकर ओपन सैंडविच की तरह सर्व किया है
- 7
यह बहुत ही टेस्टी हेल्दी और ग्लूटेन फ्री है आप इसे गिल्ट फ्री होकर खा सकते हैं
टिप्स
आप इस बेक करते समय इसके ऊपर कुछ सीड्स भी ऐड कर सकते हैं
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Priya Mulchandani को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
























कमैंट्स (3)