दही के बिना रवा इडली (Rava Idli without curd recipe in hindi)
#ब्रेकफ़ास्ट
दही के बिना रवा इडली (Rava Idli without curd recipe in hindi)
#ब्रेकफ़ास्ट
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कडाई में तेल गर्म करें और सरसों के बीज, करी पत्ता, चने की दाल और उड़द की दाल मिलाएं । एक मिनट के लिए पकने दें। अब इसमें रवा मिलाएं और मध्यम धीमी आंच पर भूनें जब तक यह हल्के भूरे रंग का हो जाऐ । गैस बंद कर दें और यह ठंडा कर करें।
- 2
अब मिश्रण को एक कटोरी में पलटे, नमक और पानी मिलाएं । ठीक से मिश्रण को मिक्स करें। सिरका मिलाएं और मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें । इनो मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें ।
- 3
इडली कुकर में पानी गर्म करें और मिश्रण को इडली साँचे में भरे। अब इडली स्टैंड को इडली कुकर में रखें और उच्च आंच पर 10 मिनट के लिए भाप में पकने दें। लौ बंद कर दें और ठंडा होने दे ।
- 4
अब इडली को साँचे में से बाहर निकाले और सांभर या चटनी के साथ परोसे ।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Avni Arora को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स