कटहल की चटपटी सब्जी (Kathal ki chapati sabji recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
कटहल और आलू को काटकर धो ले
- 2
फिर प्रेशर कुकर में तेल गर्म करें और आलू को हल्का सुनहरा होने तक तल कर के निकाल ले
- 3
फिर उसी तेल में जीरा डाले
- 4
जीरा तड़क जाये तब कटा हुआ प्याज़ डाल कर गुलाबी होने तक भुने
- 5
अब अदरक लहसुन पेस्ट और सभी मसाले डाले और 2-3 चम्मच पानी दाल कर मसाले को2-3 मिनिट भुने
- 6
फिर कटा हुआ टमाटर डाल कर मसाले को भुने टमाटर नरम हो जाये तब आलू तले और कटहल डाल कर सब्जी को अच्छे से मिला कर के 1 +1/2 गिलास पानी डाल कर प्रेशर कुकर बंद कर दे
- 7
4 सिटी आने के बाद गैस बंद कर के कटा हुआ हरा धनिया मिला लें और परोसें रोटी या पराठे के साथ
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Meena Dutt को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/6416307




कमैंट्स