देहाती चिकन करी (dehati chicken curry recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चिकन को धोकर उसमे गरम मसाला,लाल मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर,दही
- 2
,1नींबु का रस अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर मिला लेंगे ढककर रख देंगे अभी
- 3
प्याज,टमाटर,हरी मिर्च और जीरे को डालकर पिस लेंगे ।
- 4
एक खुले बर्तन मे घी डालकर यह पिसा हुआ पेस्ट डालेंगे और धीमी आँच पर भुनेंगे फिर इसमे सारे सुखे मसाले डाल देंगे ।अभी इसको गैस की आंच से उतारकर सिघरी पर रखेंगे ।
- 5
मेरीनेट किया हुआ चिकन डालेंगे और भुनेंगे ।जब मसाला तेल छोड़ दे तो 2 चमच दही और डालेंगे ।
- 6
थोडा़ थोडा़ पानी डालते जाएंगे बीच बीच मे,ढककर गलने तक पकाएंगे,चिकन पक जाए तब सिघरी से उतार लेंगे और हरा धनिया उपर से डाल देंगे इसे आप एसे भी खा सकते है या रोटी के साथ भी ।धन्यवाद
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- बैंगन सोयाबीन आलू की मिक्स सब्जी (baingan soyabean aloo ki mix sabzi recipe in Hindi)
- कांदा पोहा Kanda Poha recipe in Hindi)
- छोले पाव चाट (chole pav chaat recipe in Hindi)
- लेफ्ट ओवर राइस मंचूरियन (leftover rice manchurian recipe in Hindi)
- चिली गार्लिक ब्रेड टोस्ट (chilli garlic bread toast recipe in Hindi)
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15768028




कमैंट्स