स्ट्फ पनीर बन पराठा (Stuff paneer ban paratha recipe in hindi)

#WS2 जैसा की नाम है वेसा ही ये पराठा है इस पराठे को बेल कर नहीं बनायाहै इसे ब्रेड बन कि तरह हाथ से ही आटे की लोई को शेप देकर बनाया है जिसमेँ अंदर पनीर स्टफ किया है जिसका स्वाद बहुत अच्छा लगता है और सिकने के बाद कचोरि की तरह लगता है बिल्कुल हट के नये रूप में बनाया गया ये पराठा बच्चों को बहुत पसंद आता है । जरुर बनाये अपनी पसंद की सब्जियों को स्टफ करके भी बना सकते हैं ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आटा लेंगे इसमे नमक और थोड़ा मोयनके लिये 4टि स्पून तेल/घी डालकर थोड़ा पानी डालकर पकाएओसन कर डोव बना लेंगे और फिर 10मिनिट ढ़क कर रख देते हैं और बाद में बड़ी साईज के लोए बना लेंगे ।
- 2
आटे को जब रेस्ट पर रखे तब पनीर का मसाला तैयार कर लेंगे ।एक बाऊल में पनीर को कस के उसमें सभी लिखे मसाले और हरे प्याज़ डाल कर मिला लें चित्रा अनुसार ।अब गेस पर तवा चढ़ाकर धीमी आंच पर गरम करके और आटे की लोई को लेकर उसको हाथ की सहायता से स्टफ करने के लिए चित्रा अनुसार शेप दे।
- 3
कसे पनीर को अच्छी तरह से स्टफ करने के लिए पनीर के भी गोल गोल गोले बना लेंगे और लोई में स्टफ करेंगे और ऊपर तक आटे को अच्छे से बंद कर देते हैं जिससे पनीर बाहर ना निकले ।चित्र के अनुसार ।
- 4
अब बेलन से नही हाथ से ही हाथ पर घी/तेल लगा कर बन का शेप देकर बना लेंगे ।बहुत आराम से बन जायेंगे।फिर तवे पर घी डालकर दोनों तरफ से सुनहरा शेक लेंगे धीमीसे मिडियम आँच पर ।
- 5
दौनों तरफ से सुनहरा होने के लिये घी डाल डाल कर शेक लेंगे ।और सिकने के बाद सबको एक प्लेट में रख देते हैं । बहुत शानदार पराठे बने हैं ।बहुत सफाई का भी ध्यान रखना है की पनीर बाहर ना निकले ।एकदम परफेक्ट बने हैं ।
- 6
अपनी इछानुसार सजा कर चटनी, सॉस या चाय,कॉफी,अचार या ऐसे भी खाने का मज़ा लेंगे । बहुत स्वादिस्ट *स्टफ पनीर पराठा* बनाये और सभी को भी खिलाएंगे ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (21)