बचे हुए दोसा बैटर से अनियन अप्पे

#CA2025
#week38
#विंटर होम कैफ़े
#बचे हुए दोसा बैटर
यह एक ऐसा स्वादिष्ट और आसान नाश्ता है जिसे बचे हुए दोसावेटर से तुरंत बनाया जा सकता है। इसमें बारीक कटा प्याज़, हरी मिर्च और हल्के मसालों को मिलाकर अप्पे पैन में छोटे-छोटे गोल अप्पे तैयार किए जाते हैं। यह तरीका न केवल वेस्टेज को कम करता है बल्कि दोसे के स्वाद को एक नए रूप में पेश करता है। बाहर से हल्के क्रिस्पी और अंदर से नरम ये अप्पे सुबह के नाश्ते या शाम के हल्के स्नैक के लिए बेहतरीन विकल्प होते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
अनियन अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले दोसा वैटर में प्याज,हरा धनिया पत्ती और हरी मिर्च डालकर मिला लें फिर नमक और ईनो फ्रूट नमक डाल कर मिलाएं
- 2
अब गैस आंन कर अप्पे पैन को तेल से ग्रीस कर गर्म करें फिर थोड़ा थोड़ा तेल डालकर तैयार मिश्रण को अप्पे पैन के सभी सांचे में बड़े चम्मच से डालकर मद्धिम आंच पर ढककर थोड़ी देर पकाएं फिर ढक्कन हटाकर फिर थोड़ा थोड़ा तेल डालकर अप्पे को दूसरे साइड पलटें
- 3
फिर उलटते पलटते हुए सभी तरफ से गोल्डन होने तक पकाएं और निकाल लें
- 4
फिर पसंदीदा चटनी या टोमाटोसॉस के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (7)