बेसन के लड्डू(besan ke laddu recipe in hindi)

#hd2022
नमस्कार, बेसन के लड्डू खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं और बनाने में बहुत आसान। किसी भी पूजा- पाठ या त्योहार के अवसर पर बेसन के लड्डू को बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है। त्योहार का सीजन शुरू है तो इस सीजन में घर में बनाते हैं स्वादिष्ट बेसन के लड्डू

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चीनी को पीस कर पाउडर बना लेंगे। चीनी को पीसते समय चीनी में ही इलायची डाल देंगे जिससे कि इलायची का भी पॉवडर बन जाएगा और लड्डू में इसका स्वाद और खुशबू बहुत अच्छा आएगा।
- 2
यदि हमारे पास बारीक वाली सूजी नहीं है तो सूजी को भी मिक्सर में डालकर बारीक पीस लेंगे।
- 3
अब एक कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएंगे। इसमें घी डालेंगे। घी जब गर्म हो जाएगा तो इसमें बेसन डालेंगे। गैस की आंच को मध्यम से कम पर रखेंगे और लगातार चलाते हुए बेसन को भूनेंगे।
- 4
बेसन में से जब सोंधी -सोंधी खुशबू आने लगेगी और बेसन का रंग बदलकर गुलाबी/ब्राउन हो जाएगा तब हम इसमें बारीक कटे हुए सूखे मेवे डालेंगे। 2 मिनट और भूनेंगे। अब हम गैस बंद कर देंगे।
- 5
बेसन जब थोड़ा ठंडा हो जाएगा तब हम इसमें पीसा हुआ चीनी डालेंगे और बहुत अच्छे से मिलाएंगे। अब हम इसके अपने मनपसंद साइज के लड्डू बना लेंगे। ऊपर से बारिश कटे हुए पिस्ते से गर्निश करेंगे।
- 6
बहुत ही स्वादिष्ट बेसन के लड्डू बनकर तैयार है। जब यह एकदम अच्छे से ठंडा हो जाए तो किसी भी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लेंगे। 15 से 20 दिन तक इन लड्डुओं का कुछ भी नहीं बिगड़ेगा। जब भी मन करे इस्तेमाल करें। धन्यवाद
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स