मुरमुरा चिक्की (Murmura chikki recipe in hindi)

Marwadi Kitchen ( Manisha Agrawal ) @Marwadi_Kitchen
मुरमुरा चिक्की (Murmura chikki recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मुरमुरा चिक्की बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर कड़ाही को घी डालकर गर्म करें अब इसमें मुरमुरा डालें और 5मिनिट भूनें।
- 2
अब मुरमुरा कड़ाई से एक बर्तन में निकाल लें। अब कड़ाई को फिर से गैस पर गर्म करें और उसमे एक छोटी चम्मच घी डाल दें अब gud डालकर धीमी आंच पर चलाएं।
- 3
गुड़ की चाशनी बनाए जैसा चित्र में दिखाया है एक छोटी चम्मच गुड़ को पानी मै डालकर देखें गोली बन रही है या नहीं।
- 4
देखें 10मिनिट लगातार चलाते हुए गोली बन गई है अब इस गुड़ चाशनी में मुरमुरा डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अब गैस बन्द कर दे।
- 5
अब एक प्लेट मैं थोड़ा घी लगाएं और तैयार मुरमुरा गुड को प्लेट मैं फ़ैला दे अब कटोरी से इसको दबा कर एक सा कर ले और 1/2घंटा के लिऐ ठंडा होने दें।
- 6
1/2घण्टे बाद कुरकुरी चिक्की तैयार है अब एक एयर टाइट डिब्बे में रखे और जब मन हो तब खाएं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16663738




















कमैंट्स (9)