मेथी चिकन(methi chicken recipe in hindi)

मेथी चिकन(methi chicken recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चिकन को अच्छे से धो कर छन्नी में छान लेंगे फिर उसमें सिरका १ छोटी चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट और स्वादानुसार नमक डाल कर अच्छे मिला लेंगे फिर १० मिनट के लिए फ्रीज में रख देंगे फिर कढ़ाई में तेल डालकर गरम करेंगे फिर आंच को मीडियम कर लेंगे और थोड़ा थोड़ा चिकन डालकर सुनहरा होने तक तल कर निकाल लेंगे
- 2
अब कढ़ाई में बचे तेल में प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक तल लेंगे फिर उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाल ५ मिनट तक मीडियम आंच में पकाएंगे फिर उसमें कटा टमाटर डालकर अच्छे से मिला लेंगे फिर उसमें हल्दी पाउडर हरी मिर्ची धनिया पत्ती का पेस्ट धनिया पाउडर नमक स्वादानुसार कश्मीरी मिर्च और मेथी भाजी डालकर अच्छे से मिला लेंगे फिर धीमी आंच में पकाएंगे फिर उसमें चिकन डालकर अच्छे से मिला लेंगे और ५ मिनट तक पकाएंगे फिर आवश्यकता अनुसार पानी डालकर अच्छे से पका लेंगे फिर गैस बंद कर देंगे
- 3
हमारा मेथी चिकन तैयार है इसे डोंगे में निकाल कर धनिया पत्ती डालकर गरम-गरम रोटी नान परांठे पूड़ी के साथ परोसेंगे ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और पौष्टिक भी होता है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स