कुकिंग निर्देश
- 1
अरहर दाल को 2 से तीन बार साफ पानी से धो लें और उसमें टमाटर को काट कर डालें साथ ही साथ ज़रूरत के हिसाब से पानी डालें और कूकर में 4 सिटी बजने तक पकाएं।
- 2
कूकर को ठंडा होने दें फिर उबली हुई दाल को घोंट लें फिर उसमें अदरक लहसुन और हरी मिर्च पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया जीरा पाउडर डालकर मिला लें। नमक स्वादानुसार डालें और अगर दाल ज्यादा गाढ़ी लगें तो थोड़ा सा पानी और मिला लें।
- 3
गैस ऑन कर दें उस पर एक तड़का पैन रखें उस में तेल डालकर गरम करें अब उस में लहसुन को बारीक काट कर डालें थोड़ा सा भूनें फिर उसमें जीरा और हींग और 1 हरी मिर्च लंबी काट कर डालें तड़का तैयार हो जाएं तो दाल में डालकर जल्दी से ढक दें। 2 मिनट बाद ढक्कन खोल कर उस में कड़ी पत्ता और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिला लें।
- 4
गैस ऑन कर दें और दाल को 10 मिनट तक उबालें। अरहर दाल को चावल के साथ परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स (9)