लौकी और मूंग दाल

#CA26
#Week3
#लौकी
#लौकी और मूंग दाल
#समर हार्वेस्ट
#Cookpadindia
लौकी के गुणों से भरपूर मूंगदाल एक सेहतमंद रेसिपी है लौकी पोषक तत्वों से भरपूर होती है जिसमें फाइबर ,जिंक और मैग्नीशियम के साथ विटामिन बी 5 और विटामिन बी 6 अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं और मूंग दाल प्रोटीन का अच्छा स्रोत है इस रेसिपी में मैने लौकी को मूंग दाल के साथ मिलाया है जो सुपाच्य होने के साथ हेल्दी और न्यूट्रीशन से भरपूर है यह वजन घटाने और स्किन हेल्थ के लिए फायदेमंद है रात को हल्का भोजन करने के लिए आदर्श है ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सभी सामग्री इकट्ठी कर लें। फिर लौकी को छील कर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। धुली मूंग दाल को कई पानी से धो लें । अब कुकर को गैस पर चढ़ाएं, इसमें 1 बड़ी चम्मच घी डालकर गरम करें, जब घी गरम हो जाए तो इसमें तेजपत्ता, जीरा चटकाएं, फिर लहसुन डालें, जब लहसुन थोड़ा लाल हो जाए तो इसमें बारीक कटा हुआ प्याज़ डालें और इसे भी लाल करे ।
- 2
जब प्याज़ लाल हो जाए तो इसमें कटा हुआ टमाटर डालें,साथ ही इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर हींग,डालें थोड़ी देर चलाएं और फिर लौकी और दाल डालें ।
- 3
अब इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें तथा स्वादानुसार नमक मिलाएं और कुकर का ढक्कन लगा दें । दो सीटी बजने के बाद आंच धीमी कर दे और पांच मिनट बाद गैस बंद कर दें ।
- 4
स्टीम निकल जाए तो कुकर का ढक्कन खोलें और इसमें बारीक कटी धनिया पत्ती मिलाएं,फिर एक सर्विंग बाउल में लौकी और मूंग दाल को निकाल कर धनिया पत्ती से सजाकर गरम गरम रोटी, व सब्जी के साथ लंच व डिनर में सर्व करें।
- 5
- 6
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (19)