आम का कम तेल वाला अचार

#CA26
आम का अचार एक ऐसा अचार है इसका नाम लेते ही सभी का मुंह अपने आप स्वाद लेने लगता है और तेल के अचार की बात ही क्या है जिसे रोटी पराठे ताहरी खिचड़ी सभी के साथ खाने में खाने का स्वाद बढ़ा देता है तेल का अचार भी एक कम तेल में एक भरपूर तेल में बनता है यहां मैंने कम तेल का व कम मसाले काअचार बनाया है यह भी साल 2 साल रखकर आराम से खाया जा सकता हैआईए देखें यह किस प्रकार बनता है

कुकिंग निर्देश
- 1
आम को धोकर पोछ ले फिर उसके साइज अनुसार 4 या 6-8 पीस कर ले उसमे हीँग और नमक हल्दी लगाए
- 2
उसके बाद इसे अच्छे से मिक्स करके धूप में रख दें और फिर इसे रात भर ढक कर ऐसे ही से रखा रहने दे
- 3
अब आम पानी छोड़ देगा देखिए पानी कितना अच्छा खासा दिख रहा है इसको अलग कर ले आप चाहे तो एक बार आम को पानी में लपेट के और फिर खोल के एक फैले बर्तन में रखकर इसको फिर से एक दिन और धूप दिखा दे और आप चाहे तो इसको बिना पानी लपेटे भी आधे घंटे के लिए धूप दिखाकर मसाले मिला सकते हैं एक प्लेट में मेथी और सौफ निकाल ले
- 4
और उसको अलग-अलग भून ले आचं धीमी रखनी है और 5 मिनट तक इसको ऐसे रोस्ट कर ले
- 5
मेथी और सौंफ का हल्का सा कलर बदल जाएगा अब इसे मिक्सी में डालकर दरदरा पीस ले
- 6
उसके बाद इस पाउडर को आम में मिक्स कर दे और थोड़ी राईभी भून कर पीस ले फिर इसमें मिला दे
- 7
उसके बाद इसमें लाल मिर्च डालें हल्दी डालें और अच्छे से सभी मसाले व थोड़ा सा तेल डालकर मिक्स करके जार में रख दे
- 8
उसके बाद इसमें और तेल ऊपर से आधी कटोरी मिलाए उसके बाद से तीन-चार दिन धूप दिखाएं आपका अचार बनाकर तैयार है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (6)