9th Birthday Special – स्वादिष्ट वेज मोमोज

#nine :– Cookpad के 9 साल पूरे होने पर ढेर सारी शुभकामनाएँ!
यकीन ही नहीं होता कि Cookpad परिवार को बने 9 साल हो गए—इन सालों में हम सबने मिलकर न सिर्फ रेसिपियाँ साझा की हैं, बल्कि स्वाद, रचनात्मकता और प्यार से भरी एक खूबसूरत कम्युनिटी भी बनाई है। हर रोज़ किसी नए किचन से उठती महक, किसी नई डिश की कहानी और एक-दूसरे को प्रेरित करते चेहरों ने इस सफर को खास बनाया है। आज इस जन्मदिन पर मैं भी अपनी खास रेसिपी के साथ इस जश्न का हिस्सा बन रही हूँ, ताकि यह स्वादों की यात्रा यूँ ही आगे बढ़ती रहे।

कुकिंग निर्देश
- 1
चित्र के अनुसार सभी सामग्रियों को एकत्रित कर ले अब मैदा में नमक डालकर एक मुलायम सा डो तैयार करें
- 2
अब कद्दूकस किए हुए सब्जियों में नमक डालकर और सभी मसाले डालकर मिला ले
- 3
2 से 3 मिनट ढक कर रख दे जब पानी इन सब्जियों से निकल जाए तो उसे एक रुमाल में निकाल ले
- 4
रुमाल की पोटली बनाकर ऐसे मोड़ते हुए सारे पानी निकाल दें अब इस सामग्री में एक चम्मच रिफाइंड तेल डाल दे। अब डो में मैदे का डस्टिंग करते हुए अच्छे से मिला ले।
- 5
अब छोटी-छोटी लोई काटकर बेल ले किनारे से पतली हो और बीच में मोटी सतह होनी चाहिए। अब मिश्रण को भर ले।
- 6
अब इडली मेकर के साथ में रिफाइंड ग्रीस करके सभी तैयार मोमोज को रख दें और 5 से 10 मिनट के लिए स्टीम कर पकाएं।
- 7
तैयार मोमोज में एक अलग चीज़ चमक आ जाएगी तो समझिए कि मोमोज बन चुकी है। तैयार मोमोज को अपने मनपसंद चटनी के साथ या टोमेटो केचप के साथ सर्व करें
- 8
यह होममेड वेजिटेबल मोमोज पौष्टिकता से परिपूर्ण है इसे आप बच्चों को टिफिन में भी दे सकते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)