अष्टमी भोग की थाली

#Ca26
पारंपरिक भोग की थाली केवल एक भोजन नहीं यह आस्था संस्कृति प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है यह सात्विकता शुद्धता और ईश्वर को समर्पित प्रेम की थाली है स्थानीय की विशेषता यह होती है कि इसमें सात्विकता होती है तामसी भोजन की कोई जगह नहीं है इस थाली में खीर हलवा के साथ विभिन्न तरह के व्यंजन शामिल होते हैं
अष्टमी भोग की थाली
#Ca26
पारंपरिक भोग की थाली केवल एक भोजन नहीं यह आस्था संस्कृति प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है यह सात्विकता शुद्धता और ईश्वर को समर्पित प्रेम की थाली है स्थानीय की विशेषता यह होती है कि इसमें सात्विकता होती है तामसी भोजन की कोई जगह नहीं है इस थाली में खीर हलवा के साथ विभिन्न तरह के व्यंजन शामिल होते हैं
कुकिंग निर्देश
- 1
सूजी का हलुआ------ सूजी को सबसे पहले छान के साफ कर ले कढ़ाई में घी गर्म करें उसमें सूजी डालें आंच धीमी रखनी है अब उसे धीरे-धीरे भून ले
- 2
सूजी धीरे-धीरे भुनेगी और अपना कलर चेंज करते जाएंगी और एक सोन्धी सी महक उड़ेगी तभी आप चाहे तो इसमें ड्राई फ्रूट्स कटे हुए डाल देंजब सूजी गोल्डन ब्राउन कलर की हो जाए
- 3
तभी आप इसमें पानी डाल दें और तुरंत ही इसमें चीनी डाल दे अब इसे लगातार चलाते रहें धीरे-धीरे यह गाढ़ा होने लगेगा इसी समय इसमें इलायची पाउडर डाल दे
- 4
आपका स्वादिष्ट हलुवा बनकर तैयार है इस सर्व करने से पहले ऊपर से ड्राई फ्रूट्स फिर से डाल दें और भोग के लिए एक तरफ रख दें
- 5
चावल खीर------ खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावल और दूध और ड्राई फ्रूट्स निकाल ले चावल को आप 10 मिनट के लिए भिगो दें अगर आपके पास टाइम कम है तो कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर चावल को 5 मिनट के लिए भून ले
- 6
चीनी को भी एक बॉउल में निकाल ले अगर आपको केसर डालना है तो केसर निकाल कर रख लीजिए और कढ़ाई में दूध चढ़ा दीजिए आंच मध्यम स्लो रखनी है और धीरे-धीरे दूध को पकने दे
- 7
जब दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो उसमें भीगे हुए चावल या अगर आपने भुने हैं तो भुने हुए चावल ऐड कर दें अब इसे धीरे-धीरे पकने दे चावल और दूध धीरे-धीरे पकता रहेगा इधर आप केसर को दूध में भिगो दें जब दूध गाढ़ा हो जाए तो उसमें केसर डाल दें
- 8
केसर धीरे-धीरे अपना रंग खीर में छोड़ेगा इसी समय आप इसमें ड्राई फ्रूट्स और चीनी डाल दें और इसे 5 मिनट और पकने दें खीर बनने में करीब 45 मिनट लगेगा और आपकी खीर बनकर तैयार हो जाएगी इसे भी आप एक तरफ साइड में रख दें आपकी भोग की तैयारी मीठी वस्तुओं से हो गई है
- 9
काले चने की विधि ------ काले चने को भी रात में भिगो दे सुबह उसको दो सिटी करके बायल कर ले आप दूसरे बर्तन में घी चढ़ाए एक तरफ अदरक हरी मिर्च काट ले वाले बर्तन में अदरक हरी मिर्च जीरा हींग डालें फिर उसमें हल्दी धनिया पाउडर लाल मिर्च पाउडर गरम मसाला डालकर चने दाल दे और अच्छे से मिक्स करके फिर नमक मिलाएं और दो वीसिल देकर गैस बंद कर दें कुकर खोलने पर उसमें धनिया की पत्ती अमचूर व गरम मसाला मिलाकर एक तरफ रख दे मैंने इसकी विधि आगे अपनी और रेसिपी में दी हुई है
- 10
छोलेबनाने की विधि छोले रात भर भिगोकर रखें सुबह उसे कुकर में नमक डालकरदो वीसिल लगाए जब तक चने उबल रहे हैं अब टमाटर को पीस कर रख ले फिर गैस बंद कर दें ठंडा होने पर इसे पलट दे अब आप फिर से कुकर चढ़ाए उसमें जीरा अदरक डालकर तड़का लगाए फिर उसमें टमाटर की प्युरी डालें और उसे 2 मिनट भूने उसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर धनिया पाउडर हल्दी पाउडर व गरम मसाला डालकर सभी मसाले को 2 मिनट भूने फिर इसमें उबले हुए चने डाल दें और उसके बाद नमक डालकर कुकर बंद कर दे और तीन विसील लगाए तीन विसील आने के बाद गैस बंद कर दें ठंडा होने पर ऊपर से धनिया की पत्ती त्ती डालकर इसको भी एक तरफ भोग के लिए रख दें मैं छोले बनाने की विधि आगे अपनी और रेसिपी में दी हुई है
- 11
दही की पकौड़ी बनाने के लिए दाल को दो-तीन घंटे के लिए भिगो दें फिर उसको पीस ले उसके बाद इसको अच्छे से फेट ले फिर इसकी पकौड़ी उतार ले उसके बाद इसको पानी में डुबो के रख दे एक बॉउल में दही निकाल ले जब जब दही पकौड़ी सर्व करनी हो तो पानी निचो़ड़कर दही में डालें और उसमें से निकाल के एक बॉउल में रखें ऊपर से गरम मसाला जीरा पाउडर लाल मिर्च पाउडर व नमक काला नमक डालकर अनार दाने से गार्निश करते हुए इसे सर्व करें मैंनेदही पकोड़े की विधि भी आगे अपनी रेसिपी में दी हुई है
- 12
पूरी बनाने की विधि ----- पूरी बनाने के पहले आटे को थोड़ा टाइट मले 10 मिनट के लिए ढक कर रख दे छोटी-छोटी लोई तोड़े बेलन की सहायता से बेल के रखें कढ़ाई में तेल चढ़ाएं और एक-एक करके सारी पुड़िया उतार के रख ले और इसे साइड में रख दें
- 13
दाल की कचोरी बनाने की विधि ----
- 14
दाल की कचोरी बनाने के लिए दाल की पिट्ठी तैयार करें आप चाहे तो रेडीमेड पीट्ठी ले ले या दो घण्टे में भिगोकर उसको पीसकर उसमें अदरक सौंफ लाल मिर्च अमचूर हींग हरी मिर्च पीस के इसमें मिक्स करें और पिट्ठी तैयार हो गई अब आटे को मल ले लोई तोड़ ले उसमें थोड़ी-थोड़ी दाल की पिट्ठी भर के बेलन की सहायता से बेल के धीमी आंच में इसको अलट पलट के लाल लाल सेक ले आपकी कचौड़ी बनकर तैयार है आप चाहे तो इस दाल को आटे में साथ में भी मलकर कचौड़ी बना सकते हैं याआप दाल को पीसने के बाद भूनकर भी बना सकते हैं वैसे मैंने कचौड़ी बनाने की विधि भी आगे अपनी रेसिपी में दी हुई है
टिप्स
इस थाली में मीठा खट्टा तीखा नमकीन सभी तरह के स्वाद शामिल होते हैं जो जीवन के संतुलन को दर्शाते हैं
खीर बनाने के लिए हमेशा भारी तले का बर्तन ले तभी खीर स्वादिष्ट बनती है ऐ
लिंक्ड रेसिपीज़
कुकस्नैपस
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




































कमैंट्स (6)