गराडू की सब्जी (Garadu Ki Sabji ki recipe in hindi)

गराडू जमीन के अंदर होने वाला एक कंद है . यह बड़े छोटे दोनों साइज का मिलता है .यह इंदौर में ज्यादा फेमस है वहाॅ के छप्पन बाजार का गराडू चाट. छोटे साइज के गराडू से चाट की रेसिपी पहले शेयर कर चुकी हुॅ. इस बार जब मैंने @SushmaMishra जी की गराडू की सब्जी की रेसिपी देखी तो मेरी भी इच्छा हुॅई इसे बनाने की और पास के सब्जी वाली के पास यह मिल भी गई तो मैंने इसे बना लिया . इसकी सब्जी भी अच्छी बनी है .
यह शरीर को गर्मी देता है इसलिए सर्दी में फायदेमंद है . इसमें काॅपर, आयरन, कैल्सियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते है जो हमारे शरीर को अलग अलग तरह से पोषण देते है .

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गराडू के कुछ टुकड़े कर लें जिससे उसे छिलने में आसानी हो. उसके बाद उसे छिल कर धो लें. फिर उसमें थोड़ा हल्दी और नमक डालकर मिक्स करके ढक कर अलग रख दे. अब ग्रेवी की तैयारी करें. दोनों प्याज़ छिल कर धो लें. आधा प्याज़ अलग रख दे. बाकी प्याज़ को काट कर मिक्सी जार में डाल दे. अदरक लहसुन को भी छिल और धो कर मिक्सी जार में डाल दे.
- 2
अब नानस्टिक फ्राइंग पैन या कड़ाही गर्म करके उसमें 1/2 कप या अंदाज से तेल डालें. तेल जब गर्म हो जाएं तो ऑच कम करके उसमें गराडू के हर पीस अलग करके उसमें रख दे और ढक्कन ढक दे. धीमी ऑच पर उसे पकने दे. तब तक प्याज, अदरक और लहसुन पिस ले. अलग रखें प्याज़ को लम्बाई में काट लें. जब एक साइड गराडू लाल हो जाएं तो उसे पलट दे.
- 3
फिर से ढक्कन ढक दे. जब लकड़ी के स्पैचुला से काटने पर कटने लगे और दूसरे साइड भी थोड़ा लाल हो जाएं तो उसे निकाल कर रख लें.
- 4
उस बरतन को जाली से ढक दे. अभी फ्राइंग पैन में थोड़ा तेल बचा होगा लेकिन ग्रेवी बनाने के लिए करीब 1 चम्मच और तेल की आवश्यकता है इसलिए तेल डालकर गरम करें.
- 5
तेल तुरंत ही गर्म हो जाएगा. उसमें जीरा, दो टुकड़े में तोड़ कर मिर्च और तेजपत्ता डाल दे. उसके चटकने के बाद हींग डालकर कटा हुॅआ प्याज़ डाल दे. प्याज को धीमी ऑच पर ही फ्राई करें जब प्याज़ लाल हो जाएं तो पिसा हुॅआ प्याज, अदरक और लहसुन डाल दे और उसे भूनें.
- 6
जब प्याज़ का पानी सूख जाए तो उसमें नमक, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर तली छोड़ने तक भूनें. उसके बाद फ्राई किया हुॅआ गराडू डाल दे. गराडू डालने के बाद बस इतनी देर ही भूनें की गराडू गर्म हो जाएं.
- 7
फिर उसमें पानी डाल दे और उसे ढक्कन ढक कर कम ऑच पर पकने दे. बीच बीच में ढक्कन हटाकर हिलाते रहें. पकाते समय बीच में गर्म मसाला भी डाल दे. बीच में आवश्यकतानुसार और पानी डाल दे. इसकी ग्रेवी बहुत गाढ़ी होनी चाहिए इसलिए एक बार में ज्यादा पानी नहीं डाले.
- 8
जब आपको लगे कि पक गया है तो एक पीस निकाल रखें. थोड़ी देर उसे ठंडा होने दें और हाथ से टूट रहा है तो अच्छी तरह से पक गया है. धनिया पत्ती काट कर डाल दे साथ में अमचूर पाउडर भी डाल दें और गैस ऑफ कर दे.
- 9
उसे मिक्स कर दे. यह ठंडा होने के बाद और गाढ़ा हो जाएगा. दूसरा विडियो हल्का ठंडा होने के बाद का है. सब्जी बनाने के कम से कम 10 मिनट के बाद सर्व करें. सब्जी खाने लायक ठंडा भी हो जाएगा.
- 10
अब यह सर्व करने के लिए तैयार है. इसे रोटी,पराठा या चावल किसी के साथ भी सर्व कर सकते है.
- 11
#नोट -- यदि आप इसमें टमाटर डालना चाहती है तो एक छोटा टमाटर पिस कर डाल दे. सब्जी का कलर लाल चाहिए तो काश्मीरी लाल मिर्च डाल दे.
- 12
यदि आप इस सब्जी को पहली बार बना रही है तो साथ में एक और सब्जी जरूर बनाएं क्योंकि फैमिली में हर किसी की पसंद अलग अलग होती है.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (16)