गाजर अदरक सूप (Gajar Adrak Soup ki recipe in hindi)

गाजर अदरक सूप इसमें मैंने थोड़ा सा स्वीटकॉर्न भी डाला है. इसे स्मूथ मक्खन जैसा बनाने के लिए एक आलू भी डाला है, इसमें मक्खन भी है. अदरक का ज्यादा टेस्ट लाने के लिए सर्विग बाउल में जिंजर क्यूब डालकर सर्व किया है . सूप में भी अदरक की मात्रा ज्यादा है. अदरक की मात्रा ज्यादा होने के कारण यह सर्दी खॉसी होने पर बहुत फायदेमंद है . साथ ही इसमें पाचन सुधारने, उल्टी रोकने, कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी सहायक है . गाजर के भी बहुत फायदे हैं ऑखों की रोशनी बढ़ता है, हृदय और त्वचा के लिए अच्छा है, विटामिन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है .
जाड़े में लाल गाजर से बनाए और गर्मी में ऑरेंज गाजर से लेकिन अदरक क्यूब तभी डाले यदि किसी को बहुत ज्यादा सर्दी खाॅसी हो या किसी आयुर्वेद डाॅक्टर के सलाह से.

कुकिंग निर्देश
- 1
गाजर, अदरक, आलू, प्याज और लहसुन को छिल ले. आलू को काट कर धो लें. गाजर को धो कर काटे. अदरक को धो कर कद्दूकस कर लें. प्याज को धो कर काटे.लहसुन को धो कर रख दे. तेजपत्ता,काश्मीरकी मिर्च और लौंग भी धो ले. सभी को कुकर में डाले.
- 2
साथ में 2 कप पानी डाले. कुकर को हिला कर या चम्मच से मिक्स कर लें. ढक्कन बंद करके 3 सीटी होने तक पका कर गैस ऑफ कर दे.
- 3
जब कुकर अपने आप ठंडा हो जाए तो ढक्कन खोल कर पहले तेजपत्ता हटा दे. फिर पानी सहित सभी को निकाल कर पतीला में जाली से ढक कर रख दे. जब ठंडा हो जाए तो मिक्सी जार में डाल कर पिस ले.
- 4
पिसने के बाद उसी पतीला में डाल दे, जिसमें पिसने से पहले रखा हुॅआ था. पिसने के बाद वह बहुत गाढ़ा होगा. मिक्सी जार में 1 कप पानी डालकर एक मिनट के लिए मिक्सी चला दे. अब एक कड़ाही में बटर डालकर मेल्ट करें.
- 5
अब उसमें उबले हुॅए स्वीटकॉर्न डालकर मिक्स करें और मिक्सी के जार का पानी डाल दे. उसमें उबाल आने दें.
- 6
फिर उसे पिसे हुॅए गाजर के पतीला में डाल दे. उसे गर्म करें और उसका गाढ़ापन चेक करें. अभी भी यह गाढ़ा होगा यदि आलू डाला है तो. 2 कप और पानी डालकर उबाल आने दे. कड़ाही में पानी गर्म करके डालने से जल्दी उबाल आ जाएगा. काला नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें.
- 7
उबाल आने के बाद गैस ऑफ करें और आधा नींबू का रस डाल दे.
- 8
अब सूप सर्व करने के लिए तैयार है. सर्व करने से पहले एक बार टेस्ट करें यदि आपको नमक, काली मिर्च पाउडर या नींबू का रस कम लगे और डाल दे. उसे बाउल में निकाले और उसमें अदरक क्यूब और पुदीना पत्ती धो कर ऊपर में अपने तरीके रख दे.
- 9
आवश्यकतानुसार और नींबू का रस दे. इसे गर्म ही सर्व करना है इसलिए यदि ठंडा हो जाए तो फिर से गर्म कर दे.
- 10
#नोट -- यदि आपके पास जिंजर क्यूब न हो तो सर्विग बाउल में कद्दूकसअदरक घी में हल्का सा भून कर डाल सकती है, जरूरी नही है. मैंने रेडीमेड जिंजर क्यूब यूज किया है. यदि फ्राई किया हुॅआ ब्रेड का पीस डालना चाहती है तो गेहूं के आटे का ब्रेड डालें. यदि डायबिटीज पेशेंट के लिए बना रही है तो आलू बिल्कुल नहीं डाले.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (11)