लिटील मिलेट {सामक चावल }मसाला दोसा (Little Millet {Samak Rice} Masala Dosa ki recipe in hindi)

लिटिल मिलेट को हिंदी में सामक चावल कहते है । वैसे इसे अलग अलग प्रांत में अलग अलग नाम से पुकारा जाता है। यह देखने में चावल के छोटे दाने लगते है लेकिन इसे उपवास में खाते है। नवरात्रि के समय इसका बहुत उपयोग होता है। इसे खाने से बहुत देर तक पेट भरा भरा महसूस होता है।
यह ग्लूटेन फ्री अनाज होता है। यह फाइबर और खनिज से भरपूर होता है। यह हल्का और आसानी से पचने वाला होता है।
इससे बहुत तरह की डिश बनाई जाती है उन्हीं में से एक मसाला दोसा है। इसका टेक्सचर और टेस्ट नार्मल दोसा से अलग होता है। उससे ज्यादा क्रिस्पी बनता है।
मैंने इसके आलू का मसाला आलू को बिना उबालें बनाया, वहीं स्वाद और वही टेक्सचर। आलू उबालों, कुकर ठंडा होने का इंतजार और फिर आलू के ठंडा होने का इंतजार करने का कोई चक्कर नहीं।
आलू मसाला की रेसिपी जरूर पढ़ें।
मैंने इसे उपवास में खाने के लिए नहीं बनाया है लेकिन इसका ध्यान रख कर बनाया है।

कुकिंग निर्देश
- 1
लिटिल मिलेट बड़ा छन्ना में डाल कर अच्छे से धो लें । साबुदाना को धीमी ऑच पर करीब आधे मिनट के लिए भून लें जिससे उसका स्टार्च खत्म हो जाए।
- 2
अब दोनों को मिक्सी में डालकर आवश्यकतानुसार पानी या रूम टेम्परेचर में दही हो तो वहीं डाल दे। उसे बरतन में डाल कर ढक कर 5 घंटे के लिए रख दे।
- 3
दही यदि रुम टेम्परेचर में न हो तो उसे भी मिक्सी में थोड़ी देर मिक्सी में डालकर चला लें। 4 घंटे बाद चटनी के लिए मूंगफली भून लें।
- 4
फिर उसे प्लेट में निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दे। अब स्टफिंग के सब्जी के लिए आलू छिल कर छोटे टुकड़े में काट कर धो लें। कड़ाही गर्म करके उसमें तेल डालें और उसके गर्म होने के बाद राई और धोया हुॅआ करी डाल दे।
- 5
उसके चटकने के बाद आलू डालकर उपवास का नमक डाल दे। उसे मिक्स करें और ढक्कन ढक कर धीमी ऑच पर पकने दे। हर थोड़ी देर में उसे उसे स्पैचुला से उलट पलट करते रहे। जब आलू पक जाए और स्पैचुला से कटने लगे तो उसमें हल्दी और नमक डाल कर दबाव डालते हुॅए भूनें।
- 6
आलू जितने छोटे टुकड़े करना चाहती है कर ले। फिर गैस ऑफ करके उसमें नींबू का रस और धनिया पत्ती डाल दे।
- 7
अब मूंगफली कि छिलका निकाल कर मिक्सी जार में डाले साथ में नारियल या डेसिकेटेड खोपरा और नमक डाले धनिया पत्ती और हरी मिर्च भी धो कर डाल दे। उसे पिस कर कटोरा में निकाले और उसमें राई,करी पत्ता का तड़का बना कर मिक्स कर दे।
- 8
अब सब्जी के साथ साथ चटनी भी तैयार हो गई है। अब बैटर को देखें यदि वो अभी गाढ़ा होगा उसे नमक और तैयार दही मिक्स कर दे। यदि दही पिसते समय मिक्स कर दिया है तो पानी मिक्स करें। मिडियम बैटर होना चाहिए।
- 9
अब नानस्टिक तवा या फ्राइंग पैन गरम करके उसमें एक चम्मच तेल डालें और फिर एक से डेढ़ सर्विग स्पून बैटर डालकर फैलाए। सामक राइस बहुत ड्राई हो जाता है इसलिए चीला जैसा तेल डालकर थोड़ा मोटा बैटर फैलाए। साइड से और ऊपर की तरफ तेल डालें। जब ऊपर की तरफ ड्राई हो जाए तो उसे पलट दे। नीचे की तरफ थोड़ी देर पकने के बाद फिर से सीधा करके उसमें स्टफिंग डाले और फोल्ड करके प्लेट में निकाल लें।
- 10
अब दूसरे दोसा के लिए बैटर डालें। उसे और बाकी बैटर से पहले जैसा दोसा बना लें।
- 11
इसे आप गर्म गर्म चटनी के साथ सर्व करें।
- 12
#नोट -- यदि आप उपवास में खाने के लिए बना रही है तो जो सामग्री आप नहीं खाती है उसे नहीं डाले।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (6)