न्यू स्टाइल गाजर का दानेदार हलवा (New Style gajar ka daanedaar halwa ki recipe in hindi)

नए साल में नए स्टाइल से गाजर का हलवा, सामग्री वहीं पर बनाने का तरीका अलग। गाजर को न कद्दूकस करना है और न ही उबालना है फिर भी सूजी और बेसन मिक्स हलवा जैसा दानेदार बना है। इस तरह से बनाने का आइडिया मुझे तब मिला जब मैंने लौकी के छिलके से हलवा बनाया और टेक्सचर देखा।
गाजर के हलवा का सबसे मुश्किल काम उसे घिसना (कद्दूकस करना) होता है क्योंकि गाजर का हलवा कभी भी कम मात्रा में नही बनता है। यदि आपको भी गाजर घिसने में जब भी प्रोब्लम हो आप इस तरह से हलवा बना सकती है। ये बात सही है कि इसके टेक्सचर में अंतर होता है लेकिन स्वाद में नहीं। इसे बनाने के स्टेप बढ़ जाते है लेकिन हाथ या कंधे को तकलीफ नहीं होती है।
इस तरीके से हलवा फैमिली न्यू ईयर पार्टी या पिकनिक में बना सकती है।

कुकिंग निर्देश
- 1
दूध को कड़ाही में डालकर धीमी ऑच पर उबालें। जब दूध में पतली मलाई की परत आने लगे तो उसमें बड़ा सर्विग स्पून या स्पैचुला डाल कर छोड़ दें और उबल उबल कर गाढ़ा होने दे। बीच-बीच में हिलाते रहें और साइड में भी जो चिपके उसे हटाते जाए।
- 2
दूध उबालने के लिए रखने के बाद दूध का ध्यान रखते हुॅए सभी गाजर को ऊपर नीचे से काट कर धो लें। फिर एक गाजर लें और ऊपर का एक लेयर छिल कर हटा दें। उसके बाद भी छिलना चालू रखे लेकिन उसे छिल कर प्लेट में रखते जाएं। गाजर का बीच का पीला और कड़क भाग हटा दें। इसी तरह से सभी गाजर तैयार कर लें।
- 3
गाजर जो छिल कर प्लेट में रखा है उसे कैंची से छोटे टुकड़ों में काटें, जैसे मेथी के पत्ते काटती है। गाजर को मिक्सी में दरदरा पीस लें।
- 4
अब तक दूध गाढ़ा हो कर आधा हो गया होगा। गाढ़े दूध में गाजर डाले। गाजर डालने के बाद विडियो में गाजर का टेक्सचर देख सकती है, जिसमें आपको गाजर कितना दरदरा है दिखाई पर जाएगा। अब शक्कर डालें, तेज ऑच पर दूध सूखने तक पकाएं।
- 5
सूखे मेवे और घी निकाल लें। हलवा का ध्यान रखते हुॅए सूखे मेवे काट लें।
- 6
जब दूध करीब करीब सूख जाए तो उससे 2 चम्मच घी अलग रखें, बाकी घी डालकर हलवा भूनें। दूध पूरी तरह सूख जाए तो कटे काजू, बादाम और धोई हुई किशमिश डालें।
- 7
गैस बंद करें, ऊपर से बचा हुआ घी डालें (मैं लास्ट स्टेप का पिक लेना भूल गई)। जब हलवा खाने लायक ठंडा हो जाए तो उसे सर्व करें।
- 8
इसे आप खाने बाद स्वीट डिश के रूप में या टिफिन में भी दे सकती है या जिन्हें शाम के नाश्ते में पसंद है उन्हें उस समय दे सकती। खाने के बाद जो बचे उसे फ्रिज में रखें। सर्व करने के कुछ देर पहले फ्रिज से निकाल दे और फिर गर्म करके सर्व करें। यदि गर्म करने के बाद 2 बूँदघी डाल दिजिएगा तो वहीं स्वाद मिलेगा।
- 9
#नोट -- इसमें अपने अनुसार सूखे मेवे डाले। यदि आप गाजर के हलवा मेंइलायची डालती है तो उसे भी डाल दें। यहाॅ मैंने गाजर को हलवा के लिए कैसे तैयार करना है उसका अपना आइडिया दिया,बाकी आप कुछ भी बदलाव करके बना सकती है।
टिप्स
गाजर को अच्छे से छीलकर और छोटे टुकड़ों में काटने से हलवा का स्वाद और भी बढ़ जाता है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (15)