आलू बैंगन की स्पेशल सब्जी (Aloo Baigan Ki Special Sabji ki recipe in hindi)

यह उबले आलू और फ्राई बैंगन से बनी सब्जी है। बैंगन से पहले मसाले डालकर बैंगन भाजा बनाया। उसके बाद उसके लिए ग्रेवी बनाया। यह सब्जी रेगुलर तरीके से बने सब्जी से ज्यादा स्वादिष्ट होती है। जब भी कोई रिश्तेदार घर पर रहने आए और आपको बैंगन की सब्जी बनानी है तो आप इस तरह से बनाएगी तो उन्हें जरूर पसंद आएगा। मैंने इस रेसिपी को अपनी सॉस से सीखा है।

कुकिंग निर्देश
- 1
बैंगन को धोकर डंडी हटा कर लम्बाई में काटने के बाद 1 इंच के टुकड़ों में काटें, हल्दी, मिर्च, हींग, नमक मिलाकर 15 मिनट ढककर रखें, जिससे नमक बैंगन के अंदर चला जाए।
- 2
आलू उबालकर छीलें और लम्बाई में काट लें। प्याज छोटे टुकड़े में काटें, टमाटर का पेस्ट बना लें और लहसुन कूट लें। कड़ाही में तेल गरम करके उसमें बैंगन को डालें और धीमी आंच पर तले।
- 3
जब एक साइड लाल हो जाएं तो उसे पलट दे। दूसरी तरफ भी हल्का लाल हो जाएं तो उसे निकाल कर बचे बैंगन के पीस को तलने के लिए कड़ाही में डाल दे। बचे मसाले वाले पानी में आलू डालकर मिक्स करें।
- 4
दूसरी पारी में तल रहा बैंगन को दोनों तरफ से हल्का लाल हो जाएं तो उसे निकालकर तेल थोड़ा ठंडा करें। अब तेल को छान लें। कड़ाही को धो कर पेपर किचन टाॅवेल से पोंछ लें या फिर दूसरी कड़ाही यूज करें। कड़ाही में तेल गरम करें, तेजपत्ता, सूखी मिर्च, हींग डालें, फिर प्याज़ डालकर हल्का लाल भूनें।
- 5
लहसुन डालें, फिर आलू डालकर हल्का कलर चेंज होने तक भूनें।
- 6
हल्दी, धनिया पाउडर, मेथी पाउडर, मिर्च पाउडर डालें, मिक्स करें। टमाटर पेस्ट डालें, रस सूखने तक भूनें, बीच में कसूरी मेथी डालें।
- 7
पानी डालें, उबाल आने पर ढककर 2-3 मिनट पकाएं।
- 8
ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो तले बैंगन डालें, धनिया पत्ती मिलाएं, गैस बंद करें।
- 9
इसे रोटी, पराठा या चावल के साथ सर्व करें। इसका स्वाद रोटी पराठा के साथ ज्यादा अच्छे से पत्ता चलता है।
- 10
#नोट -- इसमें धनिया पत्ती डालना आवश्यक नहीं है इसलिए आप केवल सजाने के लिए यूज कर सकती है। मैंने कड़ाही में डाला था लेकिन पिक लेना भूल गई। आप तवा में सेंक कर भी बैंगन भाजा बना सकती है। आपको ग्रेवी का कलर ज्यादा लाल चाहिए तो काश्मीर मिर्च पाउडर यूज करें।
टिप्स
बैंगन को तलने से पहले अच्छे से मसाले में मेरिनेट करें ताकि उसका स्वाद और भी बढ़ जाए।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (7)