कुकर वाले मटर-पनीर

#GT
जब भूख ज़ोरों की लगी हो और किचन में घंटों खड़े होने का मन न हो, तब कुकर वाला मटर पनीर सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पनीर ग्रेवी के साथ प्रेशर में पकता है, जिससे वह बहुत ही सॉफ्ट हो जाता है।
कुकर वाले मटर-पनीर
#GT
जब भूख ज़ोरों की लगी हो और किचन में घंटों खड़े होने का मन न हो, तब कुकर वाला मटर पनीर सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पनीर ग्रेवी के साथ प्रेशर में पकता है, जिससे वह बहुत ही सॉफ्ट हो जाता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पनीर को छोटे छोटे पीस मे काट लेंगे
- 2
एक कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें और पनीर के क्यूब्स को हल्का सुनहरा होने तक तल लें। तलने के बाद इसे हल्के गुनगुने पानी में डाल दें, इससे पनीर एकदम सॉफ्ट रहता है।
- 3
अब कुकर में थोड़ा और तेल/घी डालें। अब जीरा, तेजपत्ता डालें। इसके बाद प्याज़ का पेस्ट डालें और उसे सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
- 4
अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और टमाटर की प्यूरी डालें। साथ ही हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें। मसाले को तब तक भूनें जब तक कि वह तेल न छोड़ने लगे।
- 5
अब इसमें मटर डालें। अगर मटर ताज़ा हैं, तो थोड़ा पानी डालकर 5 मिनट तक पकाएं।
- 6
अब पनीर के टुकड़े डाल दें। इन्हें मसालों के साथ 2 मिनट तक हल्के हाथ से भूनें ताकि स्वाद अंदर तक चला जाए।
- 7
अब इसमें करीब 1 से 1.5 कप गरम पानी डालें (ग्रेवी अपनी पसंद के हिसाब से रखें)। कुकर का ढक्कन बंद करें और मध्यम आंच पर सिर्फ 1 से 2 सीटी आने दें।
- 8
अब कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें। ढक्कन खोलकर ऊपर से गरम मसाला डाल कर अच्छे से मिक्स करे
- 9
हमारा कुकर वाले मटर-पनीर बनकर तैयार हैं
- 10
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (4)