होली स्पेशल पान शॉट्स

होली का त्योहार मतलब रंग, खुशियां और अपनों के साथ मीठी यादें।ऐसे में अगर मेहमान घर आएं तो उनका स्वागत कुछ खास और अलग अंदाज़ में होना चाहिए। इसलिए आज मैं बना रही हूँ पान शॉट्स वेलकम ड्रिंक – जो स्वाद में बिल्कुल पान जैसा और ठंडा-ठंडा रिफ्रेशिंग होता है ,होली के रंगों के साथ अगर ये मीठे और कूल पान शॉट्स मिल जाएं तो मज़ा दोगुना हो जाती है। बनाना भी बहुत आसान है और हर किसी को इसका फ्लेवर बहुत पसंद आते है
#CAS
#Week4
#कुकएडशाईन
#होली_की_स्वाद

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पान के पत्तों को अच्छे से साफ पानी से धो लीजिए ताकि उन पर लगी धूल या गंदगी हट जाए।
इसके बाद पान के डंठल को हटा दें और पत्तों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। - 2
अब एक मिक्सर जार लें और उसमें कटे हुए पान के पत्ते डाल दीजिए,इसके साथ ठंडा दूध, कंडेंस मिल्क ताकि ड्रिंक का बेस स्मूद और क्रीमी बने।
अब इसमें गुलकंद, सौंफ,मिश्री,आइस क्यूब्स और इलायची डाल पाउडर डाल दीजिए। - 3
अब मिक्सर जार में डाल दीजिए अब इन सभी चीजों को मिक्सर में अच्छी तरह 30–40 सेकंड तक ब्लेंड करें जब तक एक स्मूद और हल्की क्रीमी ड्रिंक तैयार न हो जाए।
- 4
ब्लेंड होने के बाद अगर आपको ड्रिंक ज्यादा गाढ़ी लगे तो उसमें थोड़ा सा ठंडा दूध और डालकर फिर से हल्का सा ब्लेंड कर सकते हो आप।
अब तैयार ड्रिंक को छोटे-छोटे शॉट गिलास या सर्विंग गिलास में डाल दीजिए। - 5
लीजिए आपकी लाजवाब होली स्पेशल पान शॉट्स अब अब तैयार ड्रिंक को छोटे-छोटे शॉट गिलास या सर्विंग गिलास में डाल दीजिए अब ऊपर से थोड़ा सी टूटी-फ्रूटी या चेरी डालकर गार्निश करें ताकि यह और भी सुंदर और फेस्टिव लगे।
बस अब आपके ठंडे-ठंडे होली स्पेशल पान शॉट्स सर्व करने के लिए तैयार हैं।
टिप्स
बादाम को भिगोकर रखने से उनका स्वाद और टेक्सचर बेहतर हो जाता है। सौंफ को रोस्ट करके डालने से और भी अच्छा फ्लेवर आएगा।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)