स्टफ्ड मटर पेटिस (Stuffed Matar Partice recipe in hindi)

स्टफ्ड मटर पेटिस (Stuffed Matar Partice recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मटर को मिक्सी के जार में दरदरा पीस ले।
- 2
कड़ाई में 3 टेबल स्पून तेल गरम करने रखें उसमें मटर डालें, नमक डालें, लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर 5 मिनट भुने। अब हरी मिर्च डालकर मिला के गैस बंद कर ले।
- 3
कड़ाई में 3 टेबल स्पून चीनी और 3 टेबल स्पून पानी डालकर गरम करने रखें। चीनी घुल कर चिपचिपी हो जाए तब चीनी वाले पानी को तैयार किए हुए मटर के मिश्रण में डालकर मिला ले।
- 4
मिश्रण ठंडा हो जाए तब नारियल, हरा धनिया और नींबू का रस डालकर मिला ले।
- 5
आलू को छील कर कद्दूकस कर ले।उसमें नमक और कॉर्न फ्लोर डालकर अच्छे से मिला ले।
- 6
अब आलू के और मटर के मिश्रण के गोले बना ले।
- 7
अब आलू का एक गोला ले, उसे एक प्लास्टिक के बीच में रखकर हथेली से दबाकर चपटा कर ले। उसके ऊपर मटर का गोला रखकर चारों ओर से मिला कर चिपका ले। ऐसे सारे पेटिस तैयार कर ले।
- 8
अब गरम तेल में मध्यम आंच पर सुनहरे तल कर सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (11)